facebookmetapixel
Advertisement
हाई वैल्यूएशन भी नहीं रोक पाया मिड और स्मॉल-कैप फंड्स का क्रेज, दो साल में जुड़े करीब 2 करोड़ नए फोलियोExplainer: क्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है टैक्स का नोटिस? समझें पूरा नियमवै​श्विक अनिश्चितता के बीच वेयरहाउसिंग सेक्टर मजबूत, पहली छमाही में डिमांड 16% बढ़ी शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्स

Sensex 60 से 70 हजार तक, ICICI और आईटीसी समेत एलऐंडटी से मिली ताकत

Advertisement

60,000 से 70,000 तक के सफर में सेंसेक्स के शानदार प्रदर्शन वाले शेयर एनटीपीसी (2.3 गुना तक), टाटा मोटर्स (2.3 गुना) और एमऐंडएम (2.1 गुना) शामिल रहे।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:53 PM IST
BSE Sensex

Sensex को ताजा 10,000 अंक वृद्धि (16 प्रतिशत तेजी) का सफर पूरा करने में कुछ ज्यादा समय लगा। 30 शेयर वाला सेंसेक्स 24 सितंबर 2021 को 60,000 के निशान को पार करने में सफल रहा था। दो साल और करीब 550 कामकाजी दिनों के बाद यह सूचकांक सोमवार को पहली बार 70,000 के आंकड़े पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और लार्सन ऐंड टुब्रो ऐसे तीन प्रमुख शेयर हैं जिन्होंने इस सूचकांक को 60,000 से बढ़ाकर 70,000 पर पहुंचाने में 5500 अंक से ज्यादा का योगदान दिया। आईसीआईसीआई बैंक इस अवधि में 41 प्रतिशत चढ़ा, जबकि आईटीसी और एलऐंडटी में करीब 90-90 प्रतिशत की तेजी आई।

हालांकि सेंसेक्स में निजी क्षेत्र के ऋणदाता के ज्यादा भारांक की वजह से उसका योगदान अन्य दो के मुकाबले अधिक है। 60,000 से 70,000 तक के सफर में सेंसेक्स के शानदार प्रदर्शन वाले शेयर एनटीपीसी (2.3 गुना तक), टाटा मोटर्स (2.3 गुना) और एमऐंडएम (2.1 गुना) शामिल रहे।

दिलचस्प तथ्य यह है कि सेंसेक्स के 9 शेयरों ने इस सूचकांक को सितंबर 2021 से 1,600 अंक तक नीचे पहुंचाया और करीब आधे शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। सूचकांक के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले शेयरों में इन्फोसिस (-536 अंक), विप्रो (-316 अंक), कोटक महिंद्रा बैंक (-219 अंक) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (-152 अंक) शामिल हैं।

प्रतिशत संदर्भ में, खराब प्रदर्शन वाले शेयर हैं विप्रो (28 फीसदी गिरावट), टेक महिंद्रा (-19 प्रतिशत) और इन्फोसिस (-16 प्रतिशत)। इस अवधि के दौरान गिरावट वाले बड़े शेयरों में टीसीएस (6 प्रतिशत गिरावट), चढ़ने वालों में एचडीएफसी बैंक (3 प्रतिशत) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (9 प्रतिशत तक) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement