facebookmetapixel
Advertisement
3 दिन की देरी से करेल पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत; देखें आपके राज्य में कब होगी बारिश?Suzlon 2.0 के एलान से शेयर में तेजी; टेक्निकल चार्ट पर मजबूती के संकेत, दिखा सकता है ₹65 का लेवलRBI की बैठक से पहले बढ़ी चिंता! क्या फिर बदल जाएगी आपकी होम लोन EMI? जानिए एक्सपर्ट की राय360 ONE MF ने पेश किया DynaSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों पर फोकसRajesh Exports पर सेबी का बड़ा एक्शन! LIC के 10.8% निवेश का क्या होगा?बड़ी कंपनियों की कमाई बढ़ी, लेकिन नुवामा ने FY27 को लेकर क्यों बजाई चेतावनी की घंटी?RBI MPC: ब्याज दरों पर बड़ा फैसला शुक्रवार को, 4 संभावित फैसले और उनका असर समझिएएक शेयरधारक की शिकायत और खुल गया ₹15 लाख करोड़ का राज! SEBI की जांच में राजेश एक्सपोर्ट्स पर बड़े सवालAI से मालामाल हुए दक्षिण कोरिया-ताइवान, भारत क्यों रह गया पीछे?धोनी के निवेश वाली Kuku Tech लाएगी ₹3500 करोड़ का IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन का लक्ष्य

अगले साल आएगी Renault की इलेक्ट्रिक कार !

Advertisement

रेनो ने वर्ष 2022-23 में तकरीबन 84,000 गाड़ियों का उत्पादन किया था और इस संयंत्र से वर्ष के दौरान करीब 28,000 गाड़ियों का निर्यात किया था।

Last Updated- August 18, 2023 | 11:23 PM IST
EVs

फ्रांस की कार विनिर्माता रेनो यूरोप में उपलब्ध स्प्रिंग इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में लाने पर विचार कर रही है। इसने अपनी साझेदार निसान के साथ भारत में 5,300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

मीडिया से बातचीत के दौरान रेनो इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिल्लापल्ले ने कहा कि वह वर्ष 2024 में कुछ नए वाहन पेश करने की योजना बना रहे है और भारतीय बाजार के लिए स्प्रिंग के इलेक्ट्रिक अवतार पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार, जो रेनो क्विड हैचबैक जैसी है, वह अपने भारतीय संयंत्र में बनाई जाएगी। इसका आर्किटेक्चर स्प्रिंग पर आधारित होगा। उन्हों और ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

इस तरह रेनो इंडिया तेल-गैस इंजन वाले दो कारों समेत कई नए मॉडलों पर काम कर रही है। इसने पहले संकेत दिया था कि ‘ए’ खंड वाली इलेक्ट्रिक कार की योजना है।

रेनो और निसान का चेन्नई के पास एक संयुक्त उद्यम संयंत्र है। इसकी स्थापित क्षमता प्रति वर्ष 4,80,000 वाहन है। फिलहाल इस संयंत्र का केवल 48 प्रतिशत हिस्सा ही दोनों साझेदारों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेनो ने वर्ष 2022-23 में तकरीबन 84,000 गाड़ियों का उत्पादन किया

रेनो ने वर्ष 2022-23 में तकरीबन 84,000 गाड़ियों का उत्पादन किया था और इस संयंत्र से वर्ष के दौरान करीब 28,000 गाड़ियों का निर्यात किया था। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के आंकड़ों के मुताबिक रेनो ने घरेलू बाजार में 78,926 गाड़ियों की बिक्री की थी। मामिल्लापल्ले ने स्वीकार किया कि इस साल इस संख्या में गिरावट आने वाली है।

फिलहाल रेनो इंडिया भारत में केवल तीन मॉडल बेचती है – क्विड (हैचबैक), ट्राइबर (सात सीटों वाला मल्टी यूटिलिटी वाहन) और काइगर (पांच सीटों वाली एसयूवी)।

ऑडी के 15 मॉडल में से 6 इलेक्ट्रिक

वैश्विक स्तर पर शुरुआत के कुछ ही महीने बाद शुक्रवार को भारत में नई क्यू8 ई-ट्रॉन आने के साथ ही ऑडी इंडिया के 15 कारों के पूरे पोर्टफोलियो में अब छह मॉडल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार वाले हैं।

इस कार को चार वेरिएंट में पेश किया गया है क्यू8 50 ई-ट्रॉन, क्यू8 55 ई-ट्रॉन, क्यू8 स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन और क्यू8 स्पोर्टबैक 55 ई-ट्रॉन, जिसकी शुरुआती कीमत 1.13 करोड़ रुपये है। जर्मन कार विनिर्माता ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर वह वर्ष 2033 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगी।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement