facebookmetapixel
Advertisement
नंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्ट

जेप्टो ने जुटाए 45 करोड़ डॉलर, 7 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर जुटाई गई रकम

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 11,110 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में दर्ज किए गए 4,454.5 करोड़ रुपये के राजस्व से 150 प्रतिशत अधिक है

Last Updated- October 16, 2025 | 11:12 PM IST
Zepto IPO

क्विक कॉमर्स यूनिकॉर्न जेप्टो ने गुरुवार को लगभग 45 करोड़ डॉलर के फंडिंग राउंड के समापन की घोषणा की, जिसका मूल्यांकन 7 अरब डॉलर आंका गया। मौजूदा निवेश राउंड का नेतृत्त्व अमेरिकी पेंशन फंड कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (कैलपर्स) ने किया और इसमें मौजूदा निवेशक जनरल कैटालिस्ट, एवरा, लाइटस्पीड, स्टेपस्टोन और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स शामिल हैं।

जेप्टो के मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक आदित पलीचा ने कहा, ‘यह वित्त पोषण हमारी टीम द्वारा व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाने और साथ ही लगातार परिचालन क्षमता सुधारने के प्रयासों का हिस्सा है। अब हमारे पास बैंक में लगभग 90 करोड़ डॉलर की शुद्ध नकदी है और हम भविष्य के लिए पर्याप्त पूंजी से सक्षम हैं।’

यह फंडिंग राउंड प्राथमिक और सेकंडरी लेनदेन का मिश्रण है। इस राउंड के साथ, कंपनी ने 1 अरब डॉलर का कोष तैयार कर लिया है।

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही जेप्टो पिछले कुछ महीनों में तेजी से धन जुटा रही है। पिछले साल जून, अगस्त और नवंबर में कंपनी ने नए और मौजूदा निवेशकों से क्रमशः 66.5 करोड़ डॉलर, 34 करोड़ डॉलर और 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

मुख्य रूप से इटरनल के ​ब्लिंकइट और स्विगी के इंस्टामार्ट से प्रतिस्पर्धा करने वाली जेप्टो अगले साल सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है। इस साल जनवरी में, कंपनी ने लिस्टिंग नियमों के अनुरूप अपना निवास स्थान सिंगापुर से भारत स्थानांतरित कर लिया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 11,110 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 4,454.5 करोड़ रुपये से 150 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - October 16, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement