facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

Reliance Retail का मूल्य दशकों पुराने तेल-रसायन खंड के मुकाबले दोगुना हुआ

Advertisement

रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवी) ने वर्ष 2020 में वित्तीय निवेशकों को 55 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।

Last Updated- August 02, 2023 | 10:10 PM IST
Reliance Retail

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल (Reliance Retail Value) का मूल्य अब उसके दशकों पुराने और आकर्षक ‘तेल-रसायन’ (ओ2सी) खंड के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है।

समूह के संबंध में बर्नस्टीन की नवीनतम रिपोर्ट में इसके खुदरा कारोबार के लिए 112 अरब डॉलर के मूल्यांकन का अनुमान जताया गया है, जो इसके ओ2सी खंड के 57 अरब डॉलर के मूल्यांकन को बौना साबित कर रहा है। इसके अलावा अनुसंधान फर्म ने कंपनी की ई-कॉमर्स शाखा जियोमार्ट प्लेटफॉर्म्स का मूल्य 77 अरब डॉलर और अक्षय ऊर्जा कारोबार का मूल्य 17 अरब डॉलर आंका है।

रिपोर्ट में खुदरा कारोबार के लिए कई अवसरों की पहचान की गई है, जिसमें जियोमार्ट और नए वाणिज्य का विस्तार, स्थानीय किराना स्टोरों के साथ साझेदारी, मार्जिन विस्तार और रिलायंस रिटेल का प्रत्याशित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शामिल है।

ब्रोकरेज ने कहा कि रिलायंस सभी खंडों में नई संभावना तलाश रही है। आरआईएल ने शेयर पुनर्खरीद के जरिये रिलायंस रिटेल (आरआर) में अल्पांश शेयरधारक खरीद लिए। इसमें उन रिपोर्टों की ओर भी इशारा किया गया है कि किसी नए निवेशक द्वारा आरआईएल की खुदरा शाखा में 100 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की उम्मीद है।

आरआरवी ने वर्ष 2020 में वित्तीय निवेशकों को 55 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर बेची थी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी 

रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवी) ने वर्ष 2020 में वित्तीय निवेशकों को 55 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। तब से खुदरा शाखा का मूल्यांकन लगभग दोगुना हो चुका है।

बर्नस्टीन को यह भी उम्मीद है कि रिलायंस का एबिटा वित्त वर्ष 23 के 1.5 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 27 में 2.4 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा। मुख्य रूप से डिजिटल रिटेल और नई ऊर्जा में वृद्धि की बदौलत ऐसा होने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि ओ2सी की आय स्थिर रहेगी। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 तक खुदरा एबिटा मिश्रण 17 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जो (कुल 13 प्रतिशत सीएजीआर की तुलना में) 21 प्रतिशत की एबिटा सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement