facebookmetapixel
Budget 2026: कर सुधारों के जरिए निश्चितता और भरोसे की ओर एक सुधारात्मक कदमBudget 2026: यथास्थिति बरकरार रखने वाला बजट, वैश्विक निवेशकों के लिए सीमित आकर्षणIndia-US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, क्या FPIs की होगी वापसी ?India-US Trade Deal: टैरिफ घटे, लेकिन असली सवाल अब भी बाकी क्यों हैं?अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौकाJio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस

Reliance Retail Q4 Results: लाभ में 12 % का इजाफा, राजस्व 9.8% बढ़ा

Reliance Retail Q4 Results: रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में 562 नए स्टोर खोले और सभी फॉर्मेट में उसने 27.2 करोड़ ग्राहकों की आवाजाही दर्ज की।

Last Updated- April 22, 2024 | 10:52 PM IST
Reliance Retail

मार्च तिमाही में रिलायंस रिटेल का शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 11.7 प्रतिशत बढ़कर 2,698 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का परिचालन से पीबीआईडीटी (ब्याज, मूल्यह्रास एवं कर पूर्व लाभ) सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 5,632 करोड़ रुपये रहा। परिचालन से कंपनी का राजस्व चौथी तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 9.8 प्रतिशत बढ़कर 67,610 करोड़ रुपये रहा।

नए स्टोर खुलने और आपूर्ति श्रृंखला ढांचे की वजह से ऊंचे आधार से मूल्यह्रास में इजाफा हुआ। कंपनी का सकल राजस्व 10.6 प्रतिशत तक बढ़कर 76,627 करोड़ रुपये रहा और कंपनी ने इसके लिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और फैशन ऐंड लाइफस्टाइल व्यवसायों में वृद्धि को जिम्मेदार माना है।

वित्त वर्ष 2024 में, रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व 3,06,786 करोड़ रुपये रहा, पिछले साल के मुकाबले 17.8 प्रतिशत की वृद्धि है।

रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में 562 नए स्टोर खोले और सभी फॉर्मेट में उसने 27.2 करोड़ ग्राहकों की आवाजाही दर्ज की।

First Published - April 22, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट