facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

सिलीगुड़ी के पास की जमीन को 73 करोड़ रुपये में लीज पर दे रही रेलवे

Last Updated- January 17, 2023 | 7:37 AM IST
Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रेल के वैधानिक निकाय रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने बागडोगरा रेलवे स्टेशन के नजदीक 22,182 वर्गमीटर जमीन पर आवासीय व वाणिज्यिक विकास के बोली आमंत्रित की है।

प्रस्तावित जमीन 99 साल के पट्टे पर दी जाएगी और इसका आरक्षित मूल्य 73 करोड़ रुपये रखा गया है। इसके लिए 4 जनवरी को बोली के पूर्व ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के डेवलपरों ने हिस्सा लिया और इसमें दिलचस्पी जताई। प्राधिकरण ने कहा है कि ई-बोली दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी रखी गई है।

यह जमीन बागडोगरा हवाईअड्डे (सिलीगुड़ी) के नजदीक शहरी इलाके में है, जो दार्जिलिंग के कई पर्यटन केंद्रों के पास है। इसके उत्तर की ओर पूर्णिया सिलीगुड़ी रोड का प्रस्तावित स्थल है और दक्षिण की ओर बागडोगरा रेलवे स्टेशन का क्षेत्र है। इसके पूर्वी ओर रेलवे सुरक्षा बल का क्षेत्र है। आरएलडीए के वाइस प्रेसिडेंट वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा कि प्रस्तावित जमीन आवासीय और वाणिज्यिक दोनों ही विकास के लिए सही है क्योंकि यह रेलवे स्टेशन के निकट है और हवाई अड्डे से महज 2.8 किलोमीटर दूर है।

First Published - January 17, 2023 | 7:37 AM IST

संबंधित पोस्ट