facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

AMFI की अपग्रेड लिस्ट में पीएसयू कंपनियों का दबदबा

Advertisement

एम्फी जुलाई से दिसंबर के बीच की अवधि के लिए औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर शेयरों की नई सूची जारी करेगा।

Last Updated- December 07, 2023 | 11:37 PM IST
PSU

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSU) का उन कंपनियों की सूची में दबदबा बना हुआ है जिन्हें म्युचुअल फंड उद्योग संगठन एम्फी द्वारा शेयरों की श्रेणी में किए जाने वाले बदलाव के दौरान मिडकैप से लार्जकैप में शामिल किए जाने की संभावना है।

आईआईएफएल अल्टरनेटिव रिसर्च द्वारा कराए गए विश्लेषण से पता चला है कि भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी), पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरईसी और इंडियन ओवरसीज बैंक उन आठ में से पांच शेयरों में शामिल हैं जिन्हें ऊपरी श्रेणी (लार्जकैप) में शुमार किए जाने का अनुमान है।

इस बीच, मझगांव डॉक और एसजेवीएन को ‘स्मॉलकैप’ से ‘मिडकैप’ में अपग्रेड किया गया। इससे इस साल पीएसयू शेयरों में तेजी आई। निफ्टी पीएसयू में पिछले 6 महीनों के दौरान 50 प्रतिशत से ज्यादा तेजी आई, जो निफ्टी-50 सूचकांक में आई 12 प्रतिशत तेजी के मुकाबले करीब चार गुना अधिक है।

एम्फी की नए फेरबदल के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। एम्फी जुलाई से दिसंबर के बीच की अवधि के लिए औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर शेयरों की नई सूची जारी करेगा। यह सूची जनवरी 2024 के पहले पांच दिनों के दौरान जारी की जाएगी।

संपूर्ण बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में शीर्ष-100 कंपनियों को लार्जकैप, 101 से 250 के बीच के शेयरों को मिडकैप और उसके बाद के 251 शेयरों को स्मॉलकैप श्रेणी में रखा जाता है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement