facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

kinetic green ने पेश किया ई-स्कूटर Zulu, 69 हजार रुपए वाले मॉडल के लिए खास बैटरी सदस्यता योजना

Advertisement

ग्राहक को बैटरी के लिए प्रति माह 700 से 900 रुपये का भुगतान करना होता है और वह 69,000 रुपये का अग्रिम भुगतान करता है।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:49 PM IST
kinetic green

पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी काइनेटिक ग्रीन (kinetic green) ने अपना तेज रफ्तार वाला ई-स्कूटर जुलु (Zulu) पेश किया है। यह दो मूल्य वर्ग में आता है। एक में बैटरी की लागत शामिल है और दूसरे में तीन साल की बैटरी सदस्यता योजना शामिल है।

2.2 किलोवॉट प्रति घंटा वाली बैटरी द्वारा संचालित यह स्कूटर 104 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। मुंबई में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,990 रुपये है। दूसरा विकल्प सदस्यता वाला प्रारूप है।

इसमें ग्राहक को बैटरी के लिए प्रति माह 700 से 900 रुपये का भुगतान करना होता है और वह 69,000 रुपये का अग्रिम भुगतान करता है। इसके पीछे योजना यह है कि फेम सब्सिडी(Fame Subsidy)  का लाभ कम होने पर उपभोक्ता के लिए स्वामित्व की लागत कम हो जाए।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बात करते हुए काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वे युवाओं, खास तौर पर कॉलेज जाने वालों को आकर्षित करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 69,000 रुपये वाले विकल्प में 36 महीने की अवधि के लिए ईएमआई लगभग 2,500 रुपये प्रति महीने बैठती है और इसमें 700 से 800 रुपये जोड़ दिए जाते हैं। ज्यादातर छात्र ईंधन लागत का भुगतान अपनी जेब से करते हैं। गैस-तेल से चलने वाले वाहन के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन चुनना माता-पिता और छात्र दोनों के लिए ही उपयुक्त होगा।

95,000 रुपये वाले विकल्प के मामले में ईएमआई लगभग 3,400 रुपये प्रति माह होगी। दावा किया जा रहा है कि बैटरी सदस्यता वाले इस नए प्रारूप ने अधिग्रहण लागत को 35 प्रतिशत से भी ज्यादा तक कम कर दिया है और इसे चलाने की लागत पर खासी बचत प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement