facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Jio Financial का सितंबर तिमाही में मुनाफा हुआ दोगुना

Advertisement

Jio Financial की कुल आय इस अवधि में 46.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 608 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पहली तिमाही में 414 करोड़ रुपये रही थी।

Last Updated- October 16, 2023 | 10:27 PM IST
Jio Financial Services valued at $20 billion after separation from RIL

Jio Financial Services Q2 Results: मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (Jio Financial Results) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 101.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 668.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 331.92 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने सोमवार को बीएसई को भेजी सूचना में ये बातें कही है।

कंपनी की कुल आय इस अवधि में 46.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 608 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पहली तिमाही में 414 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का खर्च 32.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 71.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 53.81 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर कंपनी का राजस्व 31 फीसदी घटा

एकल आधार पर कंपनी का राजस्व 31 फीसदी घटकर 148.9 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछली तिमाही में 214.57 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल की समान अवधि के 2.03 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले अब इसका लाभ 88.76 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने भारत में परिसंपत्ति प्रबंधन सेवा शुरू करने के लिए अमेरिकी परिसंपत्ति प्रबंधक ब्लैकरॉक के साथ गठजोड़ किया है। अगस्त में सूचीबद्धता के समय कंपनी का शेयर उसके अनुमान के मुकाबले काफी छूट पर रहा। सोमवार के बंद भाव के आधार पर यह शेयर करीब 14 फीसदी नीचे है।

दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद फर्म ने ए आर गणेश को मुख्य तकनीकी अधिकारी (समूह) नियुक्त किया है, जो कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन टीम का हिस्सा होंगे। इस नियुक्ति से पहले ए आर गणेश पिछले 13 साल से आईसीआईसीआई बैंक के साथ जुड़े हुए थे।

इनकी पिछली भूमिका चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर की थी, जिनका काम साइबर सुरक्षा पर नजर रखने का था। उन्हें साइबर सुरक्षा, एंटरप्राइज आईटी, सर्विस डिलिवरी व बैंकिंग सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अनुभव है।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement