facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट से ऑटो सेक्टर सतर्क: निर्यात और कच्चे माल की लागत पर मारुति-ह्युंडै की पैनी नजरमहंगे होंगे एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन: कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई कंपनियों की चिंतापश्चिम एशिया में तनाव पर टाटा ग्रुप की पैनी नजर, एन चंद्रशेखरन बोले: सप्लाई चेन पर नहीं पड़ेगा असरहवाई अड्डों पर फंसा निर्यात का सामान: एयर कार्गो एजेंटों ने सरकार से की भारी ‘डिमरेज शुल्क’ माफी की मांगरेस्तरां में हुक्का पीना अब होगा और महंगा, इसपर लगेगा अलग GST; AAR ने लिया फैसलाबीमा सेक्टर में एक्चुअरीज की भारी डिमांड: IFRS और RBC के नए नियमों ने बढ़ाई पेशेवरों की जरूरतभारत की समुद्री सुरक्षा होगी और अभेद्य: हेलीकॉप्टर और मिसाइलों के लिए ₹5,083 करोड़ का रक्षा सौदाRBI डिप्टी गवर्नर का विजन: पूंजी निवेश और ग्राहक सुरक्षा से ही होगा ‘विकसित भारत’ का सपना पूरास्टील सेक्टर के लिए बड़ी खबर: सरकार जल्द अनिवार्य करेगी कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग, जानें क्या है तैयारी?PM मोदी का उद्योग जगत को मंत्र: ‘क्वालिटी से समझौता नहीं’, शोध और निवेश पर दें विशेष जोर

भारत के वियरेबल बाजार में 53.3 प्रतिशत का इजाफा

Advertisement

वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के दौरान स्मार्टवॉच की खेपें लगभग दोगुनी होकर 1.28 करोड़ हो गई हैं, जबकि इयरवियर की खेपों में पिछले साल की तुलना में 15.2 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

Last Updated- August 11, 2023 | 10:39 PM IST
India wearable market grows 53.3% YoY in first half of CY2023: Report

कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में स्मार्टवॉच के कई मॉडलों की शुरुआत से उत्साहित होकर भारतीय वियरेबल बाजार (wearables market) में पिछले साल के मुकाबले 53.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के इंडिया मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर में यह जानकारी दी गई है। कैलेंडर वर्ष 23 की पहली छमाही के दौरान वियरेबल उत्पाद, जिनमें स्मार्टवॉच, ईयरवियर और आईवियर जैसे उत्पाद शामिल होते हैं, की 5.78 करोड़ इकाइयों की खेप देखी गई है।

आईडीसी को उम्मीद है कि आक्रामक त्योहारी पेशकश और छूट के कारण साल की दूसरी छमाही के दौरान इसमें और इजाफा होगा।
कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली छमाही में ब्रांडों ने विभिन्न आकार, डिजाइन, सामग्री, फिनिश और नई खुबियों वाली स्मार्टवॉच के कई मॉडल पेश किए, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साल की तुलना में 128.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

स्मार्टवॉच की हिस्सेदारी एक साल पहले के 26.8 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि ईयरवियर की श्रेणी में पहली छमाही के दौरान 27.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

सरी तिमाही में 3.28 करोड़ वियरेबल उत्पादों की खेपें नजर आई

तिमाही आधार पर तुलना करें, तो कैलेंडर वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में 3.28 करोड़ वियरेबल उत्पादों की खेपें नजर आई। इसमें पिछले साल के मुकाबले 37.2 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले 30.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

आईडीसी इंडिया की अनुसंधान प्रबंधक (ग्राहक उपकरण) उपासना जोशी कहती हैं कि वर्ष 2023 की पहली छमाही में प्रीमियम फिनिशिंग, स्पोर्टी अपीयरेंस, रग्ड बिल्ड और मेटल, सिलिकॉन, लेदर आदि जैसे विभिन्न प्रकार के स्ट्रैप फिनिश के साथ सैकड़ों स्मार्टवॉच मॉडलों की शुरुआत हुई।

दूसरी छमाही में त्योहारों की जोरदार पेशकश और छूट देखने को मिलेगी

वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में त्योहारों की जोरदार पेशकश और छूट देखने को मिलेगी, जबकि ब्रांड आपूर्ति को लेकर सतर्क हैं। इसके अलावा हमें किफायती दामों पर स्मार्ट रिंग की श्रेणी में और अधिक शुरुआत की उम्मीद करनी चाहिए।

वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के दौरान स्मार्टवॉच की खेपें लगभग दोगुनी होकर 1.28 करोड़ हो गई हैं, जबकि इयरवियर की खेपों में पिछले साल की तुलना में 15.2 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। स्मार्टवॉच के औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) में 44.9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement