facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Opening Bell: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी! Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पारLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा

Russia से कोकिंग कोयले का आयात बढ़ाएगा भारत

Advertisement

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे इस्पात का उत्पादक भारत की इस्पात मिलें ऑस्ट्रेलिया से कोकिंग कोयले की कम आपूर्ति का सामना कर रही है।

Last Updated- November 28, 2023 | 10:34 PM IST
Coal import

भारत कोकिंग कोयले का आयात रूस से बढ़ाने वाला है। कोकिंग कोयले का मुख्य रूप से इस्पात विनिर्माण में इस्तेमाल होता है। तीन सरकारी सूत्रों व उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया जैसे शीर्ष आपूर्तिकर्ता से आपूर्ति की कमी और कीमते बढ़ने से जूझ रही इस्पात मिलों को ध्यान में रखकर यह कवायद की जा रही है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे इस्पात का उत्पादक भारत की इस्पात मिलें ऑस्ट्रेलिया से कोकिंग कोयले की कम आपूर्ति का सामना कर रही है। पहले भारत के 7 करोड़ टन इस्पात के सालाना आयात में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी आधे से अधिक थी।

पिछले महीने रखरखाव में कमी, क्वींसलैड से आपूर्ति कम होने और धीमे नेटवर्क के कारण ऑस्ट्रेलियाई कोकिंग कोयले की कीमत 50 फीसदी बढ़कर 350 डॉलर मीट्रिक टन से अधिक हो गई।

केंद्र सरकार के दो सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस्पात की स्थिर आपूर्ति का आश्वासन दिया था। भारत ऑस्ट्रेलिया के अलावा भी विकल्प देख रहा है और आयात टोकरी में विविधता लाना चाह रहा है।

पिछले साल भारत की इस्पात मिलों ने रूस से कोकिंग कोयले के आयात बढ़ाने की कोशिश की थी, मगर रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण भारतीय मिलों को वहां से कोकिंग कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement