facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

FAME-II investigation: Hero Electric की मोहलत बढ़ी, दस्तावेज जमा करने के लिए 10 दिन का और समय मिला

Advertisement

हीरो इलेक्ट्रिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी टीम के साथ सोमवार को अधिकारियों से मुलाकात की और अधिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए और वक्त मांगा।

Last Updated- July 17, 2023 | 10:31 PM IST
Hero MotoCorp

भारी उद्योग मंत्रालय ने फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) योजना के चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) के दिशा निर्देशों के उल्लंघन में प्रासंगिक दस्तावेज जमा करने के लिए हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) को 10 दिन का और समय दिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने फेम मानदंडों का उल्लंघन नहीं करने के अपने दांवों से पीछे हटना से इनकार कर दिया।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘कानून के जानकारों के साथ बातचीत करने के बाद मंत्रालय कंपनी को 10 दिन का विस्तार देने पर राजी हो गया है।’

हीरो इलेक्ट्रिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने कानूनी टीम के साथ सोमवार को अधिकारियों से मुलाकात की और अधिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए और वक्त मांगा।

हीरो इलेक्ट्रिक पीएमपी मानदंडों का उल्लंघन करने वाली 7 कंपनियों में शामिल

हीरो इलेक्ट्रिक उन सात वाहन विनिर्माताओं में से एक है जिन्होंने पीएमपी मानदंडों का उल्लंघन किया। हीरो इलेक्ट्रिक के साथ ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पीयर व्हीकल्स (ग्रीव्स कॉटन), बेनलिंग इंडिया, रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो भी पीएमपी मानदंडों के उल्लंघन में आयातित उत्पादों का उपयोग करते हुए पाए गए थे।

इनमें से रिवोल्ट इंटेलिकॉर्प और एमो मोबिलिटी ने मंत्रालय को उनके द्वारा दावा की गई सब्सिडी राशि चुकाने की पेशकश की है। ओकिनावा 21 जुलाई को मंत्रालय के समक्ष अपना पक्ष रखने वाली है।

मंत्रालय ने हीरो इलेक्ट्रिक के लिए मियाद बढ़ाई

हालांकि, मंत्रालय ने हीरो इलेक्ट्रिक के लिए मियाद बढ़ा दी है, लेकिन सरकार की परीक्षण एजेंसियों के साथ काम करने वाले अधिकारियों का कहना है कि मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) से कुछ भी नया नहीं आ सकता है क्योंकि वे पहले ही अपने दस्तावेज की दो बार जांच करवा चुके हैं।

परीक्षण एजेंसी इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने पहले ही उनके चालान और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज की जांच कर ली है। आयातित भागों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement