facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

देश में EV बैटरी की निर्माण योजना चीन के आयात पर निर्भर

Advertisement

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय विनिर्माताओं के लिए मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला की संभावनाएं काफी हद तक आयात पर निर्भर हैं।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:28 PM IST
2025 तक डिमांड से पांच गुना ज्यादा होगा प्रोडक्शन, मगर बैटरी बनाने वाली कंपनियों को सता रही इस बात की चिंता…, By 2025, production will be five times more than demand, but battery manufacturing companies are worried about this

पिछले साल के दौरान देश के कई कारोबारी समूहों ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी निर्माण की इकाई स्थापित करने की योजनाओं का एलान किया है। इनमें से कुछ तो बड़े स्तर की हैं। हालांकि उद्योग के अधिकारियों को लगता है कि ये योजनाएं काफी हद तक मौजूदा आयात-आधारित आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भर रहेंगी।

टाटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और जेएसडब्ल्यू जैसे बड़े समूह ने लीथियम-आयन पर आधारित तकनीक का उपयोग करते हुए देश में बैटरी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है। हालांकि लीथियम हासिल करने के संबंध में काफी कम जानकारी साझा की गई है। टाटा, आरआईएल और जेएसडब्ल्यू को लीथियम के स्रोत के संबंध विवरण के लिए ईमेल पर भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला।

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय विनिर्माताओं के लिए मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला की संभावनाएं काफी हद तक आयात पर निर्भर हैं, खास तौर पर चीन से और जल्द ही बहुत कुछ बदलने की उम्मीद नहीं है।

बैटरी विनिर्माण श्रेणी में विकल्प तलाश करने वाली ऐसी ही एक कंपनी के अधिकारी ने कहा कि भारतीय कंपनियां आरऐंडडी (अनुसंधान और विकास) में भारी निवेश नहीं करती हैं। सबसे अधिक अपनाया जाने वाला मॉडल यह रहेगा कि उस समय बाजार में उपलब्ध सबसे अधिक व्यावहारिक प्रौद्योगिकी के साथ गठजोड़ किया जाए और वह प्रौद्योगिकी साझेदार आर्थिक व्यावहारिकता के आधार पर आपूर्ति श्रृंखला तय करेगा। अधिकारी ने इस बात पर सहमति जताइ्र की कि इनमें से कई आपूर्ति श्रृंखलाओं की चीन में मौजूदगी है।

भारत में बैटरी विनिर्माण की संभावना तलाश रहे उद्योग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हालांकि कुछ लोगों ने कारखानों पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन गठजोड़ के जरिये आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण लंबित है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement