facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 83.21 पर

Advertisement

बाजार के भागीदारों को उम्मीद है कि स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रहेगा और यह डॉलर के मुकाबले 83 से 83.30 के दायरे में कारोबार करेगा।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:13 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 17 पैसे टूट गया क्योंकि डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ। डीलरों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.21 पर टिका, जो पहले 83.04 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स चढ़कर 107.10 पर पहुंच गया क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने फंडिंग गैप के कारण सरकारी परिचालन में आने वाली दिक्कतों को कामयाबी के साथ टाल दिया और मजबूत आर्थिक संकेतकों ने इस भरोसे को फिर से मजबूत बना दिया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का इरादा लंबी समय तक ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने का है।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (करेंसी डेरिवेटिव व ब्याज दर डेरिवेटिव) ए. बनर्जी ने कहा, अमेरिकी डॉलर-रुपये ऊंचा खुला क्योंकि सोमवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उछाल आई थी। भारत में सोमवार को बाजार बंद था, लेकिन वैश्विक बाजार खुले हुए थे। ऐसे में यह महज समायोजन हो रहा है।

बाजार के भागीदारों को उम्मीद है कि स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रहेगा और यह डॉलर के मुकाबले 83 से 83.30 के दायरे में कारोबार करेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी विनिमय बाजार में आरबीआई का समय पर हस्तक्षेप रुपये को नीचे नहीं जाने देगा।

सीआर फॉरेक्स के एमडी अमित पबरी ने कहा, खास तौर से डॉलर के मुकाबले रुपये की नाजुकता के संभावित जोखिम के जवाब में आरबीआई हाल के सत्रों में सरकारी बैंकों के जरिये डॉलर की रणनीतिक बिकवाली में शामिल रहा है।

उन्होंने कहा, यह रणनीति बढ़ी आयात लागत पर लगाम, वैश्विक बॉन्ड ट्रेडरों के बीच नकारात्मक सेंटिमेंट को घटाने और कैरी ट्रेड की बिकवाली को रोकने की इच्छा से प्रेरित है। आगे रुपये को अपेक्षाकृत स्थिर रखने के लिए हस्तक्षेप हो सकता है जब तक कि 6 अक्टूबर को मौद्रिक नीति की घोषणा न हो जाए।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement