facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्नStock Market Crash: 700 अंक टूटा सेंसेक्स! शेयर बाजार में मची हलचल, जानिए आज गिरावट की 4 सबसे बड़ी वजहेंUS-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगे

बेतुके उत्साह से आई उद्योग में निराशा

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 11:53 AM IST
campus layoff

वैश्विक महामारी के समय अभूतपूर्व स्थिति के कारण बेतुके उत्साह ने वित्त वर्ष 23 में भारतीय आईटी सेवा उद्योग के लिए निराशा पैदा की है, जबकि ग्राहकों की ओर से फैसला करने में देरी से अनिश्चितता बढ़ रही थी। नैसकॉम के चेयरमैन कृष्णन रामानुजम ने यह जानकारी दी।

भारतीय तकनीकी उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नैसकॉम ने अपनी रिपोर्ट – रणनीतिक समीक्षा 2023 में कहा है कि भारतीय तकनीकी उद्योग इस वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध राजस्व में 19 अरब डॉलर की अनुमानित वृद्धि दर्ज कर सकता है, जबकि वित्त वर्ष 22 में यह 30 अरब डॉलर थी।

रामानुजम ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वित्त वर्ष 23 में बहुत अधिक तर्कहीन उत्साह रहा और कंपनियों ने वास्तव में मान लिया की यह वर्ष जोरदार वर्ष रहने वाला है। यूक्रेन युद्ध हुआ और यह साल उतना शानदार नहीं रहा जैसा कि हम सभी को साल शुरू होने पर रहने की उम्मीद थी।

उन्होंने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि यह स्थिति उस उत्साहपूर्ण स्तर पर वापस जाने वाली है, जिसे हमने 12 महीने पहले देखा था। लेकिन मांग अब भी बेहतर है, अगर हम इसकी तुलना कोविड से पहले वाले स्तरों से करें। फिलहाल कुछ नरमी वाला परिदृश्य है। लेकिन मुझे लगता है कि जब मांग वापस आएगी, तो यह उचित प्रकृति की होगी।’

फैसला लेने में देरी, आर्थिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के साथ-साथ कुछ बाजारों में मांग में कमी इस क्षेत्र में प्रमुख बाधाएं बनने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर कार्यकुशलता से संबंधित परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा था, जो भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अच्छी खबर है।

रामानुजम ने कहा कि हम नैसकॉम की कई सदस्य कंपनियों से सुन रहे हैं कि काफी सावधानी (ग्राहकों की ओर से) बरती जा रही है। अधिकांश कारोबार अभी कोविड से संबंधित असर से उबर रहे हैं, चाहे आप खुदरा, होटल, विमान कंपनी की मिसाल लें या बैंकों की भी।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement