facebookmetapixel
Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से नेगेटिव संकेत, एशियाई बाजारों से मिलाजुला रुख; आज फिर चढ़ेगा बाजार ?दीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थन

Demat Acount: लगातार दूसरे महीने खोले गए 30 लाख से अधिक डीमैट अकाउंट

जेरोधा के मुख्य कार्याधिकारी नितिन कामत ने कहा कि 8 करोड़ विशेष निवेशकों में से अधिकांश पिछले 3-4 वर्षों में जुड़े हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:04 PM IST
Demat Account

सितंबर में लगातार दूसरे महीने 30 लाख से अधिक डिमटेरियलाइज्ड यानी डीमैट खाते खोले गए। इससे पता चलता है कि जब प्रत्यक्ष निवेश की बात आती है तो घरेलू शेयर बाजार मजबूत बना हुआ है।

महीने के दौरान, सेंसेक्स और निफ्टी ने दिसंबर 2022 में बनाए गए अपने सर्वाधिक उच्चतम स्तर को पार कर लिया और रिकॉर्ड संख्या में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी पेश किए गए। इन दो कारणों से डीमैट खाते खुलने की संख्या बढ़ी। इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में शेयर, बॉन्ड और अन्य प्रतिभूतियों को रखने के लिए डीमैट खाते आवश्यक होते हैं।

देश की दो डिपॉजिटरी कंपनियां सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) और नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (एनएसडीएल) द्वारा लगभग 31 लाख नए खाते जोड़े गए। पिछले महीने में इससे थोड़े अधिक खाते खुले थे और जनवरी 2022 के बाद से यह सर्वाधिक संख्या थी। बीते दो महीनों में करीब 62 लाख खाते जुड़ने के साथ कुल डीमैट खाता लगभग 13 करोड़ पहुंच गया है। यह देश की आबादी का लगभग 10 फीसदी है।

हालांकि, यह संख्या कुल विशेषनिवेशकों को नहीं दर्शाती है क्योंकि एक व्यक्ति एक से अधिक डीमैट खाते खोल सकता है। पिछले महीने देश के शीर्ष शेयर बाजार एनएसई ने कहा कि शेयर बाजार में सीधे निवेश करने वाले विशेष निवेशकों की कुल संख्या 8 करोड़ से अधिक हो गई है।

जेरोधा के मुख्य कार्याधिकारी नितिन कामत ने कहा कि 8 करोड़ विशेष निवेशकों में से अधिकांश पिछले 3-4 वर्षों में जुड़े हैं।

उद्योग के जानकारों का कहना है कि व्यापक बाजारों में तेज बढ़त ने छोटे निवेशकों की भावनाओं को उत्साहित बनाए रखने में मदद की है।

निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 3.6 और 4.1 फीसदी बढ़े और प्रमुख सूचकांक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया जो 2 फीसदी बढ़ा। अगस्त में निफ्टी में 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 5 फीसदी चढ़ा था।

First Published - October 9, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट