facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी

Advertisement

संयुक्त हड़ताल का नोटिस बीएमएश, इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू जैसे प्रमुख संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से जारी किया गया है।

Last Updated- November 30, 2023 | 6:11 PM IST
कोल इंडिया ई-नीलामी के नियमों को आसान बनाएगी, Coal India will simplify the rules of e-auction

भारतीय मजदूर संघ (BMS) सहित 5 मजदूर संगठनों ने सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और सिंगरेनी कोलियरीज को पत्र लिखकर 3 दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठनों ने 11वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (एनसीडब्ल्यूए) को वापस लिए जाने को लेकर 5 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने को कहा है।

संयुक्त हड़ताल का नोटिस बीएमएश, इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू जैसे प्रमुख संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से जारी किया गया है। संगठनों ने गैर कार्यकारी कर्मचारियों को 11वें एनसीडब्ल्यूए के मुताबिक भुगतान न करने को लेकर चिंता जताई है।

पत्र में कहा गया है, ‘मई 2023 में कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज के प्रबंधन ने 11वां एनसीडब्ल्यूए अवार्ड स्वीकार किया था। इसके मुताबिक नई व्यवस्था के तहत वेतन का भुगतान किया जाना था।

अब यह माना जा रहा है कि सितंबर के वेतन का भुगतान 10वें एनसीडब्ल्यूए के मुताबिक किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि सभी गैर कार्यकारी कर्मचारियों का भुगतान नई व्यवस्था के मुताबिक किया जाए।’

मजदूर संगठन ऐसे समय में 3 दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं, जब मांग ज्यादा होने के कारण कोयले की आपूर्ति को लेकर पहले से ही दबाव है और इससे कोयले का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। गर्मी के महीने बढ़ने के कारण बिजली की मांग 200 गीगावॉट से ऊपर बनी हुई है। सीआईएल मांग पूरी करने का दावा कर रही है। वहीं हाल के सप्ताह में बिजली इकाइयों के पास कोयले की उपलब्धता मानक से कम रही है।

नैशनल पावर पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने तक 12 से 14 दिन के लिए औसत स्टॉक था, जो अब घटकर 9 से 10 दिन के लिए रह गया है।

अगस्त में सीआईएल की खदानों से कोयले का उत्पादन 523 लाख टन था, जिसमें पिछले साल अगस्त के 462 लाख टन की तुलना में 13.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement