facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी Cisco, 1200 नौकरियां होंगी तैयार

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 10:59 PM IST
Cisco to manufacture in India; CEO Chuck Robbins says country's momentum, pace of digitisation incredible

डिजिटल संचार और प्रौद्योगिकी समूह सिस्को ने आज कहा कि वह संयुक्त निर्यात और घरेलू उत्पादन क्षमता में एक अरब डॉलर का उत्पादन करने के लक्ष्य के साथ ‘मुख्य’ विनिर्माण आधार निर्मित करते हुए भारत में विनिर्माण शुरू करेगा। तमिलनाडु में स्थापित की जाने वाली इस नई इकाई पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और कंपनी को उम्मीद है कि पहले उत्पाद की शुरुआत 12 महीनों के भीतर हो जाएगी। कंपनी स्विचिंग नेटवर्क और अत्याधुनिक राउटर का विनिर्माण करेगी।

भारत में विनिर्माण क्षमताओं के अलावा कंपनी टेस्टिंग, डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स में भी निवेश कर रही है तथा इन-हाउस मरम्मत कार्यों का विस्तार कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन में मदद करने के साथ-साथ लीड टाइम कम करना तथा ग्राहक अनुभव बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को और रफ्तार मिलेगी तथा अकेले विनिर्माण योजना से ही इस दक्षिणी राज्य में करीब 1,200 नौकरियां सृजित हो सकती हैं।

वर्तमान में सिस्को के पास भारत में करीब 15,000 कर्मचारी हैं, जो बेंगलूरु और दो अन्य स्थानों में मौजूद हैं। अमेरिका के बाद भारत सिस्को के लिए दूसरे सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र के रूप में कार्य करता है।

सिस्को के चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी चक रोबिन्स ने कहा ‘चूंकि मैंने इस सप्ताह भारत की यात्रा की है, इसलिए मेरे लिए यह काफी स्पष्ट है कि सिस्को और शायद अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मामले में हमारे पास भारत अगले दशक के लिए विकास का सबसे बड़ा अवसर होगा।’

उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित होती डिजिटल अर्थव्यवस्था से प्रेरित भारत सिस्को के लिए नवाचार और कारोबार का केंद्र बिंदु है तथा हम यहां अपनी साझेदारी के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। मुख्य कार्याधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। यह पूछे जाने पर कि क्या विनिर्माण योजना चीन और वियतनाम से भारत जैसे अन्य एशियाई देशों में स्थानांतरण हिस्सा थी, मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि यह कहीं से उत्पादन स्थानांतरित करने का सवाल नहीं है, बल्कि हमारी क्षमता बढ़ाने के लिए।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement