facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Cipla ने गोऐप्टिव में 42 करोड़ रुपये का निवेश किया

Advertisement

इस निवेश के बाद, गोऐप्टिव में सिप्ला की हिस्सेदारी बढ़कर 22.99 प्रतिशत हो जाएगी। इसके साथ ही इस डिजिटल हेल्थ कंपनी में दवा कंपनी का यह तीसरा निवेश है।

Last Updated- December 15, 2023 | 9:47 PM IST
Cipla Q1 Results: Third largest pharmaceutical company recorded huge profit, shares made records Cipla Q1 Results: तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी ने दर्ज किया जबरदस्त मुनाफा, शेयरों ने बना दिए रिकॉर्ड

Cipla ने डिजिटल टेक कंपनी गोऐप्टिव प्राइवेट में करीब 42 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। खासकर नए क्षेत्रों में अपनी हेल्थकेयर पहुंच बढ़ाने के प्रयास में कंपनी ने यह निवेश किया है।

इस निवेश के बाद, गोऐप्टिव में सिप्ला की हिस्सेदारी बढ़कर 22.99 प्रतिशत हो जाएगी। इसके साथ ही इस डिजिटल हेल्थ कंपनी में दवा कंपनी का यह तीसरा निवेश है। सिप्ला का यह कदम प्रौद्योगिकियों में निवेश मजबूत बनाने के उसके दृष्टिकोण के अनुरूप है।

सिप्ला के प्रबंध निदेशक एवं वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी उमंग वोहरा ने कहा, ‘गोऐप्टिव के साथ हमारे पुराने संबंधों की वजह से हमें भारत के जरूरतमंद ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में मदद मिली। प्रौद्योगिकी-केंद्रित हेल्थकेयर के क्षेत्र में, इस निवेश से हमें मरीज-केंद्रित समाधान मुहैया कराने और सिप्ला को नए दौर की वृद्धि की राह पर मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’

गोऐप्टिव दूरदराज के इलाकों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रौद्योगिकी पर जोर देती है। कंपनी ने हाल के वर्षों में सिप्ला के साथ अपनी भागीदारी की वजह से विस्तार पर ध्यान दिया है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement