facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

स्टेलिस बायोफार्मा संयंत्र में हिस्सा खरीदेगी Biocon

Advertisement

हाल के वर्षों में, स्ट्राइड‌्स ने कई निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर अपनी भागीदारी घटाकर 37 प्रतिशत की है।

Last Updated- July 04, 2023 | 10:56 PM IST
Biocon Biologics

बायोकॉन (Biocon) दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के बायो फार्मा संयंत्र स्टेलिस बायोफार्मा में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

निवेश बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि इस सौदे के ढांचे तथा मूल्यांकन पर बातचीत चल रही है और बायोकॉन द्वारा जल्द इस बारे में निर्णय लिए जाने की संभावना है।

स्टेलिस बायोफार्मा एक प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफेक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन है, जिसका मुख्यालय बेंगलूरु में है और बायोकॉन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हाल के वर्षों में, स्ट्राइड‌्स ने कई निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर अपनी भागीदारी घटाकर 37 प्रतिशत की है।

एक बैंकर ने कहा, ‘स्टेलिस की हिस्सेदारी कुछ समय से बिक्री के लिए थी, क्योंकि स्ट्राइड‌्स अपना कर्ज घटाना और 800 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ कॉरपोरेट गारंटी चाहती है।’ अधिकारी ने कहा, ‘बायोकॉन वैक्सीन संयंत्र खरीदने को इच्छुक है।’

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस का शेयर मंगलवार को 3.3 प्रतिशत चढ़कर 483 रुपये पर बंद हुआ, जबकि बायोकॉन 262 रुपये पर सपाट बंद हुआ। स्ट्राइड्स को इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। बायोकॉन के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम बाजार अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।’

यदि स्टेलिस सौदा सफल रहा तो पिछले साल सितंबर में 3 अरब डॉलर में वियाट्रिस के ग्लोबल बायोसिमिलर्स बिजनेस का अधिग्रहण किए जाने के बाद से बायोकॉन का यह दूसरा बड़े आकार का प्रमुख अधिग्रहण होगा।

स्ट्राइड्स फार्मा ने वर्ष 2013 में माइलान को अपनी इंजेक्टीबल इकाई एजिला स्पेशियल्टीज बेची थी, और स्टेलिस बायोफार्मा में नियंत्रक हिस्सा हासिल कर 2019 में फिर से इस व्यवसाय में प्रवेश किया था। सितंबर 2020 में स्ट्राइड्स के बोर्ड ने स्टेलिस में 24 महीने की अवधि के दौरान 4 करोड़ डॉलर तक के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी थी। इससे उसने जीएमएस होल्डिंग्स को हिस्सेदारी बेचने के बाद पांच साल बाद स्टेलिस पर अपना नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement