facebookmetapixel
Advertisement
दुनियाभर में बॉन्ड यील्ड कई दशकों के हाई पर, अब कहां लगाएं पैसा? एक्सपर्ट्स बता रहें फिक्स्ड इनकम की सही रणनीतिफ्लेक्सी-कैप फंड्स में बरस रहा पैसा, 7 महीने में ₹50,000 करोड़ का निवेश; 50 लाख बढ़े फोलियोत्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल वाहनों की भारी मांग, अगस्त में 43% तक बढ़ी बिक्रीBonus Share: हर 24 शेयर पर मिलेंगे 7 फ्री शेयर! इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, आज लगा 5% का अपर सर्किटसरकारी विभागों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें, बैंक और रेलवे सबसे आगेभारत का रेशम निर्यात 52% बढ़ा, अब गांवों को ‘सिल्क हब’ बनाएगी महाराष्ट्र सरकारPSU डिफेंस शेयरों में बना कमाई का मौका! जेफरीज को पसंद ये 3 शेयर, 42% तक तेजी का अनुमानSugar Import: चीनी आयात का कोटा नहीं हुआ पूरा, सरकार ने दोबारा मंगाए आवेदनएक्सिस बैंक ने दी सुविधा, अब ग्राहक खुद तय कर सकेंगे अपनी यूपीआई भुगतान सीमाअमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5% के पार निकली तो आ सकती है बड़ी गिरावट! क्रिस वुड ने क्यों दी चेतावनी?

Bihar: कैबिनेट ने आरक्षण बढ़ाने की मंजूरी दी

Advertisement

बिहार विधानमंडल के चालू सत्र के दौरान इस पर सदन में विधेयक लाया जाएगा। जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा समाप्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने इस संबंध में बयान दिया।

Last Updated- November 08, 2023 | 10:40 PM IST
Bihar: Patna High Court canceled the increased limit of reservation, more than 50 percent quota is still available in these states बिहार: पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण की बढ़ी सीमा को किया रद्द, इन राज्यों में अभी भी मिलता है 50 फीसदी से ज्यादा कोटा

बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीएस) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए आरक्षण मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर कुल 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव मंगलवार को पारित कर दिया।

बिहार विधानमंडल के चालू सत्र के दौरान इस पर सदन में विधेयक लाया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में पेश जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में बयान दिया।

प्रस्ताव में ओबीसी और ईबीएस के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर संयुक्त रूप से 43 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण मौजूदा 10 फीसदी ही रहेगा।

नीतीश ने माफी मांगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन पहले जनसंख्या को नियंत्रित करने में महिला शिक्षा के महत्त्व से जुड़ी अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ इसके बाहर भी माफी मांगी। विधानसभा परिसर में नीतीश के पहुंचने पर भाजपा विधायक ने हाथों में तख्तियां लेकर उनके बयानों की निंदा की और उनके इस्तीफे की भी मांग की।

नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मुझे आज पता चला है कि मैंने कल जो कुछ कहा था वह कई लोगों को पसंद नहीं आया। मेरा इरादा महिला सशक्तीकरण पर मेरी सरकार के जोर और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं के बीच साक्षरता में सुधार की भूमिका को उजागर करना था। हालांकि, अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।’

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement