facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO को उम्मीद से कहीं ज्यादा मांग, उपलब्ध शेयरों से कई गुना आगे निकली निवेशकों की दिलचस्पी: CEOलोन हो सकते हैं महंगे! RBI अक्टूबर और दिसंबर में 25-25 bps तक बढ़ा सकता है रीपो रेटजाते-जाते भी जमकर बरसेंगे बादल: 19 सितंबर से मॉनसून की विदाई, खरीफ फसलों को मिलेगी बड़ी राहतशेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 778 अंक धड़ाम, निफ्टी 5 महीने के निचले स्तर परफॉरेक्स में रूस से आगे निकला भारत, फिर भी डॉलर के मुकाबले क्यों 95 के पार पहुंचा रुपया?बैंकों में ₹11 लाख करोड़ से ज्यादा की अतिरिक्त नकदी, क्या सस्ता होगा लोन या घटेगी FD की ब्याज दरें?जुलाई में भारत का चालू खाता घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7 अरब डॉलर पर पहुंचाRapido पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए ग्राहकों पर दबाव बनाने का आरोपबप्पा के वैभव से कारोबारी उत्सव में उमंग, ₹50,000 करोड़ के व्यापार का अनुमानCoforge Share: बोर्डरूम विवाद के बाद 4% टूटा शेयर, फिर भी जेफरीज समेत 3 ब्रोकरेज को 20% तेजी की उम्मीद

एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी पीएलआई योजना पर होगा विमर्श

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि 5 गीगावॉट प्रति घंटे की क्षमता तक प्रोत्साहन मुहैया कराने की योजना है। 

Last Updated- July 20, 2023 | 10:34 PM IST
Electric vehicle

केंद्र सरकार 20 गीगावॉट प्रति घंटा के स्लॉट को भरने के प्रयास में नई बोलियों के लिए 24 जुलाई को हितधारकों के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है। यह स्लॉट शुरुआती उम्मीदारों में से एक ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स के एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी स्टोरेज के लिए पीएलआई योजना (PLI Scheme) से बाहर निकलने की वजह से खाली हुआ है।

सरकारी अ​धिकारियों का कहना है, ‘नए बोली प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। उद्योग परामर्श 24 जुलाई को होगा। नई निविदा अगले महीने के पहले पखवाड़े में जारी किए जाने की संभावना है।’

भारी उद्योग मंत्रालय ने पीएलआई में नई बोलियां आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। एक अ​धिकारी ने कहा, ‘इस बैठक का मकसद प्रक्रियाओं को ज्यादा मजबूत बनाना है, जिससे कि भी कंपनी ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स की तरह चतुराई नहीं कर सके। इसके अलावा, हम ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को शामिल करना चाहेंगे।’

द​क्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी ह्युंडै मोटर इंडिया ने जोर देकर कहा कि उसका उस कंपनी से कोई लेना देना नहीं है, जिसने इस योजना के लिए बोली लगाई थी। इसके बाद ह्युंडै ग्लोबल मोटर्स (Hyundai Global Motors) पीएलआई योजना से बाहर हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि 5 गीगावॉट प्रति घंटे की क्षमता तक प्रोत्साहन मुहैया कराने की योजना है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement