facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: निवेश का नया मौका! अगले सप्ताह आ रहे हैं 2 फंड, ₹500 से निवेश शुरूLPG Price Hike: ₹29 बढ़ोतरी के बाद भी OMCs को हर सिलेंडर पर हो रहा ₹700 का नुकसानGold Price Outlook: सोने पर दबाव बरकरार, इस सप्ताह पश्चिम एशिया तनाव और अमेरिका-चीन के आंकड़े तय करेंगे चालFPIs बेच रहे हैं शेयर, खरीद रहे हैं बॉन्ड; भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या हैं इसके मायने?भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का भारी पलायन, 2026 में अब तक निकाले ₹2.67 लाख करोड़LPG की कीमत बढ़ने पर सरकार की सफाई: अभी भी सबसे सस्ता गैस यहां, उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान नहींAlphaGrep की म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, जुलाई में लॉन्च होगा पहला फंडपश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजरशेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसानWeekly Economy Wrap: ब्याज दरों पर RBI की ब्रेक, मजबूत GDP के साथ बदले आर्थिक समीकरण

अदाणी समूह मामला: 6 शॉर्टसेलर की हो रही है जांच

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 9:33 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियु​क्ति समिति ने कहा है कि बाजार नियामक सेबी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 24 जनवरी को प्रका​शित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शॉर्ट सेलिंग और मुनाफा कमाने का प्रमाण मिला है और शॉर्ट सेलिंग में शामिल 6 इकाइयों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्रवर्तन निदेशालय ने पाया है कि संभावित उल्लंघन और हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रका​शित होने से ठीक पहले खास पक्षों द्वारा बिकवाली के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। सेबी को प्रतिभूति कानूनों के तहत ऐसी गतिवि​धियों की जांच करनी चाहिए।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी ने पता लगाया है कि कुछ इकाइयों ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पहले शॉर्ट पोजीशन बनाए थे और यह रिपोर्ट प्रका​शित होने से कीमतें गिरने पर मुनाफा कमाया। सेबी के अनुसार, संदिग्ध कारोबार 6 इकाइयों द्वारा किया गया, जिनमें चार एफपीआई, एक कॉरपोरेट निकाय, और एक व्य​क्ति शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सेबी ने यह भी पाया है कि कुछ इकाइयों ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रका​शित होने से पहले शॉर्ट पोजीशन (खरीदारी की) बनाए और रिपोर्ट प्रका​शित होने के बाद कीमतों में भारी गिरावट पर इन्हें बेच दिया।’इस बारे में विस्तृत जांच सेबी द्वारा की जा रही है।

स​मिति ने कहा कि ये जांच अभी चल रही हैं और इसलिए समिति ने इस मामले में कोई राय नहीं जाहिर की है। समिति ने कहा है, ‘यह कहना उचित है कि इस संबंध में नियामकीय विफलता का पता लगाना संभव नहीं है, क्योंकि सेबी ऊंची कीमतों और कारोबार में उतार-चढ़ाव का पता लगाने के लिए सक्रिय और सक्षम निगरानी ढांचे से संपन्न है, और इस बारे में ऐसी निगरानी से हासिल आंकड़ों का इस्तेमाल यह जानने के लिए किया कि क्या स्वाभाविक मूल्य प्रक्रिया की अखंडता के साथ किसी तरह की हेरफेर हुई। ’

शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय की रिपोर्ट आने के बाद, हिंडनबर्ग रिसर्च को भेजे गए ईमेल संदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement