facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Midcap से 8 शेयर लार्जकैप में, 13 स्मॉलकैप से निकलेंगे

Advertisement

श्रीराम फाइनैंस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन और पावर फाइनैंस जैसे शेयर लार्जकैप यूनिवर्स में शामिल होने के लिहाज से तगड़े दावेदार हैं।

Last Updated- November 03, 2023 | 11:26 PM IST
Stocks TO Watch today

इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी), पॉलीकैब इंडिया, मैक्रोटक डेवलपर्स (लोढ़ा) समेत आठ शेयर मिडकैप से लार्जकैप में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, अगले महीने होने वाली पुनर्संतुलन (रीबैलेंसिंग) की अर्धवार्षिक कवायद के दौरान 13 शेयर स्मॉलकैप से मिडकैप में शामिल होंगे।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रायट्स ने कहा कि 1 जुलाई से 31 अक्टूबर के बीच औसत बाजार पूंजीकरण के आधार पर कई शेयर विभिन्न मार्केट कैप सेगमेंट में शामिल होने की संभावना है। हालांकि करीब एक तिहाई समीक्षा अवधि अभी पूरी होनी है। लिहाजा, सूची में बदलाव होंगे क्योंकि शेयरों की कीमतें बढ़ रही हैं।

श्रीराम फाइनैंस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन और पावर फाइनैंस जैसे शेयर लार्जकैप यूनिवर्स में शामिल होने के लिहाज से तगड़े दावेदार हैं।

इस बीच, लार्जकैप से कमतर होकर मिडकैप में शामिल होने की संभावना वाले शेयरों में यूपीएल, अदाणी विल्मर, आईआरसीटीसी, पीआई इंडस्ट्रीज, बॉश, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और संवर्धन मदरसन के नाम बताए जा सकते हैं।

द एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) हर छह महीने में शेयरों का वर्गीकरण करता है। यह कैलेंडर वर्ष के पहले छह महीने में उसके औसत बाजार पूंजीकरण पर आधारित होता है।

औसत बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 100 अग्रणी शेयर लार्जकैप में शामिल होने के पात्र होते हैं। इससे नीचे वाली 150 कंपनियां मिडकैप और बाकी स्मॉलकैप की पात्र होती हैं।यह बदलाव शेयरों के उन पोर्टफोलियो पर असर डालते हैं, जिनकी प्रबंधन परिसंपत्तियां करीब 11 लाख करोड़ रुपये है।

स्मॉलकैप से मिडकैप में शामिल होने की संभावना वाले शेयरों में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, सुजलॉन एनर्जी, लॉयड मेटल्स, एसजेवीएन, कल्याण ज्वैलर्स व क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण शामिल हैं।

नई सूचीबद्ध फर्म जियो फाइनैंशियल व जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा सीधे तौर पर क्रमश: लार्जकैप व मिडकैप में शामिल होंगी। एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी के विलय के बाद अभी 99 शेयरों को लार्जकैप के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement