facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

बायोमेट्रिक और नौकरी का डेटा इकट्ठा करेगी एक्स

Advertisement

रोजगार के आंकड़े एकत्र करने पर ऐसा लगता है कि मस्क लिंक्डइन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म भी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:11 PM IST
X, formerly Twitter

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) ने अपनी गोपनीयता नीति में बदलाव करेगी। कंपनी ने कहा है कि पढ़ाई और नौकरी के साथ-साथ वह उपयोगकर्ताओं के बायोमेट्रिक जानकारी एकत्रित करेगी। कंपनी ने अपने प्राइवेसी सेगमेंट में कहा है, ‘ आपकी सहमति के बाद हम सुरक्षा और पहचान उद्देश्यों के लिए आपकी बायोमेट्रिक जानकारी एकत्र और इसका उपयोग कर सकते हैं।’

नई नीति में कंपनी ने यह भी उल्लेख किया गया है कि कंपनी उपयोगकर्ताओं के लिए संभावित नौकरियों की पेशकश के लिए व्यक्तिगत जानकारी (जैसे कि रोजगार इतिहास, शैक्षिक इतिहास, रोजगार प्राथमिकताएं, कौशल और क्षमताएं, नौकरी खोज गतिविधि आदि) भी एकत्रित कर उसका उपयोग कर सकती है, ताकि जब आप नौकरी के लिए आवेदन करें तो संभावित नियोक्ता आपको को ढूंढ सकें और आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकें।

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सबसे पहले इस खबर के बारे में बताया था। एजेंसी की खबर में उल्लेख किया गया है कि एक्स के एक प्रतिनिधि ने भी इस बाबत पुष्टि की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी इन बदलावों को सत्यापित किया, जो कंपनी की वेबसाइट पर गोपनीयता नीति का हिस्सा हैं।

हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं लिखा है कि बायोमेट्रिक जानकारी का क्या मतलब है और न ही यह बताई है कि वह इसे कैसे एकत्र करेगी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि नये बदलाव कब लागू होंगे। उपयोगकर्ताओं के लिए कंपनी की पिछली नीति 29 सितंबर तक लागू है।

रोजगार के आंकड़े एकत्र करने पर ऐसा लगता है कि मस्क लिंक्डइन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म भी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement