facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

अगस्त में रॉयल एनफील्ड, TVS और हीरो की बिक्री में तेजी, बजाज व होंडा की मांग घटी

त्योहारी मांग और अनुकूल मॉनसून ने अगस्त में दोपहिया वाहनों की बिक्री को बढ़ाया, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और हीरो ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया, जबकि बजाज और होंडा पिछड़ गए

Last Updated- September 02, 2025 | 10:07 PM IST
Bikes
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगस्त में घरेलू दोपहिया वाहनों (2डब्ल्यू) की बिक्री में इजाफा हुआ। इनमें टीवीएस मोटर कंपनी, रॉयल एनफील्ड, सुजूकी मोटरसाइकल और हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, बजाज ऑटो और होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया की बिक्री में गिरावट आई। कुल मिलाकर, ये कंपनियां कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में 90 प्रतिशत से अधिक योगदान देती हैं।

उद्योग के विश्लेषकों का मानना है कि त्योहारी मांग, अनुकूल मॉनसून और हाल में घोषित जीएसटी सुधारों से आने वाले महीनों में बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। प्राइमस पार्टनर्स में सलाहकार अनुराग सिंह ने कहा, ‘जीएसटी दरों में आगामी कटौती से अल्पावधि में जटिलता बढ़ेगी, लेकिन इससे त्योहारी सीजन की बिक्री को दीर्घावधि में बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।’

रॉयल एनफील्ड ने सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले साल के 65,623 वाहनों की तुलना में 57 प्रतिशत बढ़कर 102,876 वाहन हो गई, जिसे उसके क्लासिक और हंटर 350 मॉडलों की मजबूत मांग से मदद मिली। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘अगस्त में हमारा प्रदर्शन सकारात्मक गति को दर्शाता है क्योंकि हम त्योहारी सीजन में कदम रख रहे हैं, जो परंपरागत रूप से घरेलू बाजार में मजबूत मांग को बढ़ावा देता है।’

टीवीएस मोटर ने घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और अगस्त 2024 में यह बिक्री 289,073 वाहनों से बढ़कर 368,862 हो गई। मोटरसाइकल बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 221,870 हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री 36 प्रतिशत बढ़कर 222,296 वाहन हो गई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 25,138 इकाई रही, जो एक साल पहले के 24,779 वाहनों से थोड़ी अधिक है।

हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और पिछले साल की समान अवधि के 492,263 वाहनों की तुलना में इसकी बिक्री 519,139 वाहन तक पहुंच गई। कंपनी ने 344,000 वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया, जो चालू मॉनसून के मौसम के बावजूद शहरी और ग्रामीण, दोनों बाजारों में मजबूत मांग को दर्शाता है। सुजूकी मोटरसाइकल ने घरेलू बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

First Published - September 2, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट