facebookmetapixel
Advertisement
यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांट

वाहन उद्योग ग्राहक, बिक्री के बाद की सेवाओं पर ध्यान दे : नितिन गडकरी

Advertisement

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि फाडा का पर्यावरण के अनुकूल डीलरशिप प्रथाओं के साथ वाहन कबाड़ नीति पर ध्यान सरकारी दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Last Updated- September 11, 2024 | 9:54 PM IST
Union Minister Nitin Gadkari
Representative Image

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारतीय वाहन उद्योग एक क्रांति के मुहाने पर है और इसे ग्राहक सेवा, बिक्री के बाद की सेवाओं और गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है।

गडकरी ने वाहन डीलरों के निकाय ‘फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन’ (फाडा) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में कहा कि वाहन डीलर सरकार के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गडकरी ने कहा ‘वाहन उद्योग क्रांति के मुहाने पर है और जैसा कि हम भविष्य की ओर देखते हैं, यह महत्वपूर्ण है कि यह क्षेत्र ग्राहक सेवा, बिक्री के बाद की सेवाओं और गुणवत्ता जैसे क्षेत्रों में नवाचार जारी रखे।’

उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि को आगे बढ़ाने में फाडा और उसके सदस्यों की भूमिका को बहुत महत्व देती है। उन्होंने वाहन खुदरा क्षेत्र को सरकार के हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया।

गडकरी ने कहा कि वाहन खुदरा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है जो लगभग 40,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व देता है और केंद्र एवं राज्य सरकारों को विभिन्न करों और शुल्कों के रूप में 95,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव वाहन क्षेत्र से परे वित्त एवं बीमा जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है और सभी घटक अर्थव्यवस्था में गुणक प्रभाव पैदा कर रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि फाडा का पर्यावरण के अनुकूल डीलरशिप प्रथाओं के साथ वाहन कबाड़ नीति पर ध्यान सरकारी दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 9:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement