facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

नए साल से महंगी हो जाएंगी Mercedes-Benz की गाड़िया, कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी

Advertisement

Mercedes-Benz ने कहा कि लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Last Updated- November 15, 2024 | 4:33 PM IST
Mercedes-Benz vehicles will become expensive from the new year, prices will increase by up to 3% नए साल से महंगी हो जाएंगी Mercedes-Benz की गाड़िया, कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी

जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने शुक्रवार को कहा कि वह एक जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि लागत में वृद्धि, मुद्रास्फीति के दबाव और उच्च परिचालन व्यय के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें जीएलसी के लिए दो लाख रुपये और मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लग्जरी लिमोसिन के लिए नौ लाख रुपये तक बढ़ाई जाएंगी।

Also read: Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें पूरी डिटेल

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा, ‘‘पिछली तीन तिमाहियों से, हम अपनी लागत संरचना पर बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं। ऐसा मुख्य रूप से कच्चे माल की बढ़ती लागत, जिंस कीमतों में उतार-चढ़ाव, लॉजिस्टिक खर्चों में वृद्धि और मुद्रास्फीति के चलते है।’’

उन्होंने आगे कहा कि व्यवसाय की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमने कीमतों में मामूली बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement