facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया

Jio का न्यू ईयर धमाका! ₹2025 के प्लान में ₹2150 का कूपन फ्री, साथ में हाई स्पीड 5G डेटा समेत ढेरों बेनेफिट; डिटेल्स

Advertisement

Jio New Year 2025 Plan: जियो का न्यू ईयर वेलकम प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 500GB 4G डेटा की सुविधा देता है।

Last Updated- December 13, 2024 | 8:56 AM IST
Reliance Jio
Representative Image

Jio New Year Welcome Plan 2025: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए साल का खास ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर का नाम न्यू ईयर वेलकम प्लान (Jio New Year Welcome Plan) है। यह प्लान ₹2,025 की कीमत में आता है और इसकी वैलिडिटी 200 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डेटा और आकर्षक पार्टनर कूपन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

यह ऑफर 11 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 11 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक इसे रिलायंस जियो की वेबसाइट या MyJio app के जरिए आसानी से रिचार्ज कर एक्टिवेट करवा सकते हैं। यह ऑफर पूरे देश में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Reliance Jio के प्लान की खासियत

जियो का न्यू ईयर वेलकम प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 500GB 4G डेटा की सुविधा दे रहा है। इसमें हर दिन 2.5GB डेटा की लिमिट है। लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स स्लो स्पीड पर डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा, इस प्लान में 5G इनेबल्ड यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा, जिससे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का अनुभव मिलेगा।

प्लान में अनलिमिटेड SMS और जियो के ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का फ्री एक्सेस भी शामिल है, जिससे मनोरंजन और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।

Jio देगा ₹2,150 का एक्सक्लूसिव कूपन

रिलायंस जियो ने अपने ऑफर के तहत ₹2,150 के पार्टनर कूपन देने की घोषणा की है। इसमें ₹500 का AJIO कूपन शामिल है, जिसे ₹2,500 की न्यूनतम खरीदारी पर रिडीम किया जा सकता है। इसके अलावा, Swiggy पर ₹499 या उससे ज्यादा के ऑर्डर पर ₹150 की छूट और EaseMyTrip.com से फ्लाइट बुकिंग पर ₹1,500 की छूट मिलेगी। यह छूट EaseMyTrip की मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर लागू होगी।

यूजर्स आसानी से MyJio ऐप या रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 7:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement