facebookmetapixel
Advertisement
बीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता

Infosys ने लॉन्च किया Topaz AI, बिजनेस को बनाएगा आसान

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 5:14 PM IST
Infosys Q4 Results

आईटी सर्विस देने वाली कंपनी Infosys ने Infosys Topaz लॉन्च किया है। Infosys Topaz में आपको टूल, प्रोग्राम, सिस्टम मिल जाएगा जो एडवांस AI टेक्नॉलजी जनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है।

यह लोगों, बिजनेस, और कम्युनिटी की AI के माध्यम से नए मौके बनाने में मदद करता है और चीजों को आसान बनाता है। इसमें आपको क्लाउड कम्प्यूटिंग और डेटा एनालिसिस मिल जाएगा जो आपको स्मार्ट सॉल्यूशन देगा, साथ ही आपको ईजी टू यूज अनुभव भी मिलेगा जिससे आपके बिजनेस की ग्रोथ होगी।

इसके सुझावों की मदद से बिजनेस स्मार्ट और तेज बन जाएगा। मकसद केवल एक है और वह है AI की सबको पहुंच देना। ताकि सभी बिजनेस नए आइडिया पर काम करें और पैसे बनाने के नए रास्ते बनाएं। Infosys अपनी सर्विस और ऑपरेशन को बेहतर बनाने के लिए Infosys Topaz का इस्तेमाल करेगा।

यह प्लेटफॉर्म अपने जनरेटिव AI लैब्स के माध्यम से 12,000 से अधिक यूज केस और रेडी-टू-यूज इंडस्ट्री सॉल्यूशन प्रदान करता है। Infosys Topaz सभी के लिए डेटा और इंटेलिजेंस उपलब्ध कराना चाहता है ताकि लोग इसका उपयोग व्यवसाय करने के नए तरीके बनाने के लिए कर सकें।

यह कंपनियों को अनूठे और जबरदस्त बिजनेस आइडिया, एआई द्वारा संचालित प्रोडक्ट और सर्विस को विकसित करने और पैसा बनाने के नए तरीके खोजने में मदद करता है। इसका लक्ष्य बिजनेस को लीक से हटकर सोचने और ऑपरेशन को बदलने और विकास को चलाने के लिए डेटा और इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाना है।

इस प्लेटफॉर्म का पहले से ही एक खाद्य और पेय चेन और एक राष्ट्रीय रेलवे कंपनी सहित विभिन्न संगठनों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा Infosys Topaz अपनी कंपनी में भी इसका इस्तेमाल कर रही है ताकि क्लायंट सर्विसेज, बिजनेस प्रोसेस और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement