facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Hyundai Motor sales: क्रेटा और वेन्यू का रहा दबदबा, मई में 16 फीसदी बढ़ी ह्युंडै की बिक्री

Last Updated- June 01, 2023 | 3:12 PM IST
Hyundai Motor

ह्युंडै मोटर इंडिया लि. (HMIL) की कुल बिक्री मई में 16.26 प्रतिशत बढ़कर 59,601 इकाई रही है। कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 51,263 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 14.91 प्रतिशत बढ़कर 48,601 इकाई पर पहुंच गई, जो मई, 2022 में 42,293 इकाई रही थी। मई में कंपनी का निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 11,000 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 8,970 इकाई था।

Also read: Apple Stores ने भारत में एक महीने में की 25-25 करोड़ की कमाई!

HMIL के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी की मई मे बिक्री वृद्धि दो अंक में रही है। इसमें मुख्य योगदान एसयूवी क्रेटा (SUVs Creta) और वेन्यू (Venue) का रहा। उन्होंने कहा कि हाल में पेश वरना सेडान (Verna sedan) को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

First Published - June 1, 2023 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट