facebookmetapixel
Advertisement
चीन की Anta भारत में करेगी वापसी! गुरुग्राम में खुलेगा पहला स्टोर, प्रीमियम स्पोर्ट्सवियर मार्केट पर नजरWhatsApp यूजर्स के लिए चेतावनी! इन डिवाइस से ऐप हो सकती है गायब, पढ़ें रिपोर्टQ4 के बाद इन 2 NBFC Stock में 37% तक अपसाइड का मौका; ₹100 से नीचे कर रहे ट्रेडआखिर क्यों Jimmy Kimmel पर भड़के ट्रंप, ABC से बर्खास्तगी की मांग के पीछे क्या है वजह?प्राइवेट बैंक हर 3 शेयर पर दे रहा 1 मुफ्त, 200% का डिविडेंड भी तोहफा; शेयर खरीदने की मची लूटGold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें आज के रेटWeather Update Today: मौसम का यू-टर्न, कहीं बारिश तो कहीं लू का वार! दिल्ली समेत कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसमटाटा की इस कंपनी का बड़ा तोहफा! हर 2 शेयर पर 1 फ्री, ₹6 डिविडेंड भी; रिकॉर्ड डेट फाइनलUS-Iran War: ट्रंप को नहीं पसंद आया ईरान का प्लान, क्या अब और भड़केगा युद्ध?होर्मुज पर बढ़ा तनाव: UN प्रमुख की अपील- कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, जहाजों को गुजरने दें

Google ने भारत में शुरू की Pixel 8 की असेंबलिंग, अगले तीन सालों में बढ़ेगा उत्पादन

Advertisement

पहले ये फोन वियतनाम और चीन में बनाए जाते थे, लेकिन अब गूगल ने अपने उत्पादन का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने का फैसला किया है।

Last Updated- August 14, 2024 | 5:27 PM IST
Google Pixel 8

Google ने अपने पिक्सल 8 स्मार्टफोन की असेंबलिंग भारत में शुरू कर दी है। यह फोन तमिलनाडु में फॉक्सकॉन ग्रुप की सहायक कंपनी, भारत FIH द्वारा तैयार किया जा रहा है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, गूगल ने अगले तीन वर्षों में अपने अधिकतर नए मोबाइल फोन भारत में ही बनाने का लक्ष्य रखा है। पहले ये फोन वियतनाम और चीन में बनाए जाते थे, लेकिन अब गूगल ने अपने उत्पादन का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने का फैसला किया है।

गूगल ने 2016 में चीन में पिक्सल फोन का निर्माण शुरू किया था, लेकिन अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण 2019 में कुछ उत्पादन वियतनाम में ट्रांसफर कर दिया गया था। गूगल ने हाल ही में अपने नए पिक्सल 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में सीमित संख्या में फोन बनाए जाएंगे, लेकिन आने वाले तीन सालों में ज्यादातर नए स्मार्टफोन का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इन फोन की बिक्री भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी की जाएगी। यह रणनीति ऐप्पल की तरह है, जिसने भी अपने आईफोन का बड़ा हिस्सा भारत में बनाना शुरू कर दिया है।

भारत एफआईएच सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का लाभ उठाने की पात्रता रखता है, लेकिन कंपनी सरकार द्वारा तय शर्तों को पूरा नहीं कर पाने के कारण इस योजना का पूरा फायदा नहीं उठा पा रही है।

इसके साथ ही, फॉक्सकॉन ने भारत में अपने कारखाने का आकार दोगुना करने का फैसला किया है। कंपनी ने सरकार को यह भी वादा किया है कि वह अपने कारखाने में 50,000 की जगह 1 लाख नई नौकरियां पैदा करेगी।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि फॉक्सकॉन की यह योजना भारत में रोजगार के अवसरों में बड़े पैमाने पर वृद्धि करेगी।

गूगल ने अक्टूबर 2023 में घोषणा की थी कि वह भारत में पिक्सल फोन बनाएगी, जिसके बाद उसने भारत एफआईएच और डिक्सन टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों के साथ करार किया है। हालांकि, मोबाइल फोन बाजार में गूगल का हिस्सा बहुत कम है। 2024 की शुरुआत में, गूगल का वैश्विक बाजार में सिर्फ 0.25% हिस्सा था, जबकि ऐप्पल का 17% था। भारत में भी गूगल का हिस्सा बेहद कम है, लेकिन इस नई योजना से इसमें तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।

काउंटरपॉइंट नामक एक कंपनी का कहना है कि भारत में फोन निर्माण शुरू करने के बाद गूगल की बिक्री में तेजी आ सकती है, और वह साल में 6 से 7 लाख फोन बेचने में सफल हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement