facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

Facebook ने 41 फीसदी तो Instagram ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 4:45 PM IST
Meta

सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) के फेसबुक (Facebook) ने अप्रैल में यूजर्स से मिली शिकायतों में से 41 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की जबकि इंस्टाग्राम (Instagram) ने 54 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की। कंपनी के हालिया भारतीय मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मेटा की ओर से श्रेणीवार दी गई जानकारी के अनुसार, फेसबुक ने यूजर्स की एक-चौथाई से कम शिकायतों पर कार्रवाई की, जिनमें दावा किया गया था कि फेसबुक मंच पर पोस्ट की गई सामग्री आंशिक नग्नता या अश्लीलता को बढ़ावा दे रही थी।

इंस्टाग्राम के मामले में मंच ने प्राप्त उसकी नीतियों का उल्लंघन करने संबंधी शिकायतों की एक-तिहाई से कम पर कार्रवाई की, जिनको लेकर दावा किया गया था कि पोस्ट की गई सामग्री आंशिक नग्नता या अश्लीलता को बढ़ावा दे रही थी।

मेटा पारदर्शिता रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक ने अन्य श्रेणियों जैसे उत्पीड़न या शोषण वाली शिकायतों में 17 फीसदी पर कार्रवाई की, अनुचित या आपत्तिजनक सामग्री की लगभग 18 फीसदी शिकायतों पर और फर्जी खातों की लगभग 23 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई की।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement