facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

महंगाई के बावजूद भारतीय उपभोक्ता अब महंगा वाहन खरीदने को इच्छुक: डेलॉयट

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 7:54 PM IST
SIAM: Retail sale in August
BS

महंगाई की आशंका के बावजूद भारतीय उपभोक्ता अपना अगला वाहन महंगा खरीदने के लिये अधिक कीमत चुकाने को इच्छुक हैं। डेलॉइट द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, इनमें से ज्यादातर लोग 10 से 25 लाख रुपये तक कीमत की गाड़ी देख रहे हैं।

परामर्श कंपनी डेलॉयट के 2023 वैश्विक वाहन उपभोक्ता अध्ययन (GSCS) की रिपोर्ट के अनुसार, वे अब कीमत से ज्यादा एहसास को तरजीह दे रहे हैं, जो वाहन खरीद के उनके रुझान में बदलाव का स्पष्ट संकेत है। इनमें से ज्यादातर लोगों को तो बेहतर एहसास और पसंदीदा वाहन पाने में 4-12 सप्ताह का इंतजार करने से भी कोई परेशानी नहीं है।

भारत में यह अध्ययन पिछले साल 21 से 29 सितंबर तक हुआ था, जिसमें 1,003 उपभोक्ताओं से सवाल पूछे गए थे। शोध में पता चला कि लगभग 47 फीसदी प्रतिभागियों ने 10-25 लाख रुपये कीमत के वाहन खरीदने की इच्छा जताई। अध्ययन के अनुसार, ‘सिर्फ 28 फीसदी उपभोक्ताओं ने 10 लाख या इससे कम कीमत की गाड़ी खरीदने की इच्छा जताई। लगभग 57 फीसदी प्रतिभागियों ने 10-25 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने जबकि 20 फीसदी ने 10 लाख रुपये से कम कीमत के इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने की इच्छा जताई।’

यह भी पढ़ें: Triton EV 210 करोड़ रुपये में करेगी AMW Motors के भुज मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण

रिपोर्ट में कहा गया, ‘इससे भारतीय उपभोक्ताओं के वाहन खरीदने के रुझान में स्पष्ट बदलाव दिखा। इससे पता चलता है कि एक औसत उपभोक्ता कीमत पर एहसास को तरजीह दे रहा है। वहीं पारंपरिक भारतीय उपभोक्ता कीमतों को ध्यान में रखता है और कीमत बनाम माइलेज की तुलना वाहन खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है।’

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement