facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Auto Sales May 2023: वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 10 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 1:00 PM IST
car sale

Auto Sales, May 2023: ऑटो डीलरों के निकाय फाडा ने सोमवार को कहा कि यात्री वाहनों, दोपहिया और ट्रैक्टर सहित सभी खंडों में मजबूत मांग के कारण मई में वाहनों की खुदरा बिक्री 10 फीसदी बढ़ी।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने वाहनों की कुल बिक्री बढ़कर 20,19,414 इकाई हो गई, जो मई 2022 में 18,33,421 इकाई थी। मई में यात्री वाहनों की बिक्री चार फीसदी बढ़कर 2,98,873 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,86,523 इकाई थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि लंबित ऑर्डर सूची के साथ ही वाहनों की उपलब्धता बढ़ने तथा नई पेशकश से मांग मजबूत हुई। समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री नौ फीसदी बढ़कर 14,93,234 इकाई हो गई, जो मई 2022 में 13,65,924 इकाई थी।

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने सात फीसदी बढ़कर 77,135 इकाई रही। दूसरी ओर तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 79 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई। ट्रैक्टर की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 1:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement