facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Ashok Leyland को इस साल शीर्ष बिक्री स्तर की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 11:42 PM IST
Ashok Leyland

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) वित्त वर्ष 24 में मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहनों में कोविड से पहले वाली रिकॉर्ड बिक्री का लक्ष्य बना रही है।

उद्योग के साथ तालमेल करते हुए अशोक लीलैंड ने वर्ष 2017-18 में लगभग 1,30,000 वाहनों के साथ अपने मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहनों की शीर्ष बिक्री दर्ज की थी।

वित्त वर्ष 23 में कंपनी की बिक्री लगभग 1,15,000 वाहन रही। अशोक लीलैंड के प्रमुख (मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहन) संजीव कुमार ने कहा इस साल हम कम से कम अपने शीर्ष शिखर तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि नई पेशकश और नेटवर्क विस्तार की बदौलत होगी। वित्त वर्ष 24 के दौरान बसों और ट्रकों में 15 से 16 शुरुआत किए जाने की संभावना है, पिछले साल 23 पेश किए गए थे।

कुमार ने कहा कि पिछले साल उद्योग ने 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी, जबकि इस खंड में अशोक लीलैंड की वृद्धि 78 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि उद्योग इस साल सर्वकालिक शीर्ष स्तर तक पहुंचने के काफी करीब है। उम्मीद है कि इस साल उद्योग आठ से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

कंपनी मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहनों के मामले में विकास के लिए पूर्व और उत्तर भारत पर दांव लगा रही थी। उत्तर भारत इस खंड में उसके लिए सबसे बड़ा बाजार था।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement