व्यापार घाटा बढ़कर 28.68 अरब डॉलर पर पहुंचा, अगस्त में 33 अरब डॉलर का निर्यात
देश का निर्यात अगस्त महीने में 1.15 फीसदी घटकर 33 अरब डॉलर रहा है जबकि व्यापार घाटा दोगुने से भी अधिक बढ़कर 28.68 अरब डॉलर हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय के शनिवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एक साल पहले अगस्त 2021 में व्यापार घाटा 11.71 अरब डॉलर रहा था। सरकारी आंकड़ों […]
जीएसटी संग्रह बढ़ने के बावजूद राज्यों की राजस्व वृद्धि घटकर 7-9 प्रतिशत रहेगी : रिपोर्ट
जीएसटी संग्रह अच्छा रहने और संचयी वृद्धि में मददगार होने के बावजूद राज्यों की राजस्व वृद्धि चालू वित्त वर्ष में घटकर सात से नौ प्रतिशत रह सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट में बुधवार को यह कहा गया। यह रिपोर्ट सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 90 प्रतिशत योगदान देने वाले 17 राज्यों […]
घाटे में चल रहीं एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट बेचेगी अपनी हिस्सेदारी
घाटे में चल रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अपनी हिस्सेदारी को बेचकर 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। इस बात की जानकारी कंपनी के सीएमडी अजय सिंह ने एक कार्यक्रम में दी। अजय सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट दूसरी एयरलाइन कंपनियों तथा बाहरी निवेशकों के साथ मिलकर निवेश जुटाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि […]
अवैध शराब की बिक्री पर रोक से यूपी में बढ़ा आबकारी राजस्व
उत्तर प्रदेश में बाहरी राज्यों की शराब बिकने पर रोक के चलते आबकारी राजस्व में खासा इजाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक आबकारी विभाग ने बीते साल की इसी अवधि की तुलना में 15.31 फीसदी अधिक राजस्व हासिल किया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई, 2022 तक […]
बीते साल के मुकाबले जुलाई में जीएसटी से राजस्व 28 फीसदी बढ़ा, अब तक दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन
बीते साल जुलाई के मुकाबले इस साल जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.49 लाख करोड़ पहुंच गया है। अप्रैल के 1.68 करोड़ के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि लगातार पांच महीने से जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ से अधिक हो रहा है। सरकार […]
कोविड-19 की ओमीक्रोन लहर के कारण राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों व एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने के कारण 2022 के पहले महीने में हवाई यातायात में भारी गिरावट आई है। जनवरी में घरेलू एयरलाइंस में 64 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी, जिसमें पिछले महीने की तुलना में 42.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिसंबर […]
इस वर्ष अनुमान से अधिक राजस्व संग्रह होने के कारण सरकार की वित्तीय स्थिति बेहतर हुई है। महामारी की तीसरी लहर और उसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों में उथलपुथल का असर पड़ेगा लेकिन इस वर्ष कर संग्रह का व्यापक रुझान बरकरार रहने की आशा है। जैसा कि ताजा आंकड़े दर्शाते हैं, नवंबर के अंत में […]
कमजोर उपभोग से मैरिको को वॉल्यूम नरम रहने की आशंका
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मैरिको के राजस्व की रफ्तार दो अंकों में रही है जबकि वॉल्यूम की रफ्तार स्थिर रहने की संभावना है, कंपनी ने नतीजे की घोषणा से पहले यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि दैनिक उपभोग की वस्तुओं में धीमे उपभोग का रुख दिख रहा है, जिसका मुख्य कारण मुद्रास्फीति जारी रहने से संपूर्ण […]
अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर क्यों पड़ गई सुस्त?
पिछले कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की चाल सुस्त पड़ गई है। वर्ष 2016-17 से लेकर 2019-20 तक लगातार तीन वर्षों के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर कम होकर 4 प्रतिशत रह गई। यह तब हुआ जब कोविड-19 महामारी का प्रकोप शुरू भी नहीं हुआ था। आखिर आर्थिक वृद्धि दर कम […]
जीएसटी नोटिस से परेशान उद्योग जगत
हर महीने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कर अधिकारियों पर खासा दबाव है और दूसरी ओर उद्योग जीएसटी वसूली के नोटिस की बाढ़ आने से परेशान हैं। सभी क्षेत्रों में पिछले एक महीने के दौरान कंपनियों को नोटिस और समन जारी […]