एफपीआई ने डाले 30,385 करोड़ रु.
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में आक्रामक लिवाली का सिलसिला जारी है। नवंबर में अब तक उन्होंने शेयरों में 30,385 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय रुपये के स्थिर होने तथा दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होने की वजह से विदेशी निवेशक एक बार फिर भारत […]
एफपीआई ने शेयर बाजार से 1,586 करोड़ रुपये निकाले
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भारतीय शेयर बाजारों से निकासी की रफ्तार अक्टूबर में कुछ कम हुई है। सितंबर में शेयरों से 7,600 करोड़ रुपये की निकासी करने के बाद इस महीने अबतक एफपीआई ने पूंजी बाजारों से 1,586 करोड़ रुपये निकाले हैं। एफपीआई ने अगस्त में शुद्ध रूप से 51,200 करोड़ रुपये की लिवाली […]
सितंबर में इन्फी, कोटक बैंक पर फंडों का बड़ा दांव
बाजार की कमजोरी का फायदा उठाते हुए देसी म्युचुअल फंडों ने सितंबर के दौरान देसी शेयरों में 18,600 करोड़ रुपये का निवेशकिया जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 13,400 करोड़ रुपये की निकासी की। इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजूकी के शेयर म्युचुअल फंडों की खरीद सूची में सबसे ऊपर रहे। दूसरी ओर, भारती […]
भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) के लिहाज से चीन शीर्ष 10 देशों में शुमार होने के करीब है। बिजनेस स्टैंडर्ड को सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत बाजार नियामक सेबी से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में चीन का विदेशी पोर्टफोलियो निवेश लगातार बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी की शुरुआत से अभी तक […]
शुक्रवार की तेजी के बावजूद बाजार में कमजोर धारणा बनी हुई है, क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने मंदी का दांव बरकरार रखा है। 5पैसा के शोध प्रमुख रचित जैन का कहना है, ‘एफपीआई ने इंडेक्स फ्यूचर सेगमेंट में अपनी शॉर्ट पोजीशन आगे बढ़ाई हैं, जिससे संकेत मिता है कि अक्टूबर सीरीज के लिए उनका […]
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) देश में निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) या कोषों के ‘लाभार्थी मालिक’ की पहचान के लिए सख्त ढांचा बनाने पर विचार कर रहा है। मामले के जानकारों का कहना है कि नियामक अभी देख रहा है कि लाभार्थी मालिक की अतिरिक्त जानकारी मुहैया कराने के […]
नवीनता लाने से मजबूत होगा ब्रोकिंग व्यवसाय
भले ही प्रमुख सूचकांक अपने सर्वाधिक ऊंचे स्तरों को पुन: छूने की दिशा में धीमी गति से आगे बढ़े हैं, लेकिन एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार कारवा ने पुनीत वाधवा के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2023 में बाजारों ने सतर्क रुख अपनाया और मूल्यांकन पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक […]
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की दमदार लिवाली के दम पर बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी पांच महीने बाद एक बार फिर 18,000 अंक के पार पहुंच गया। निफ्टी 133 अंक अथवा 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 18,070 अंक पर बंद हुआ, जो 18 जनवरी के बाद सर्वाधिक ऊंचाई है। बीएसई सेंसेक्स 456 अंक या 0.7 फीसदी […]
अगस्त में आया ज्यादा विदेशी निवेश
अगस्त में देसी इक्विटी बाजारों ने साल 2020 में , महामारी फैलने के बाद के सर्वोच्च विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में से एक हासिल किया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रोत्साहन पैकेज को लेकर ठोस कदमों के बावजूद ऐसा देखने को मिला। अगस्त में एफपीआई ने 51,000 करोड़ रुपये […]
उम्दा प्रदर्शन करने वाला बाजार है भारत
ज्यादातर वैश्विक बाजार जून के अपने-अपने निचले स्तर से सुधरे हैं क्योंकि महंगाई की चिंता कम हुई है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी की उम्मीदों ने बॉन्ड प्रतिफल में नरमी लाने और पोर्टफोलियो के प्रवाह में सुधार लाने में मदद की है। हालांकि भारतीय बाजारों का प्रदर्शन काफी […]