Business Standard
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला
अन्य समाचार बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सजा के खिलाफ अपील विचारार्थ मंजूर
'

बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सजा के खिलाफ अपील विचारार्थ मंजूर

PTI

- January,23 2013 10:03 PM IST

बिहार के रहने वाले राजू जगदीश पासवान को जून, 2010 में महाराष्ट्र के सांगली जिले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के मामले में पिछले साल दोषी करार दिया गया था। सत्र अदालत ने मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम श्रेणी का बताया था और दोषी को मौत की सजा सुनाई।

मामला जब उच्च न्यायालय के समक्ष आया तो उसने आरोपी को अपने समक्ष पेश किये जाने का निर्देश दिया ताकि यह जाना जा सके कि वह अपना दोष साबित किये जाने के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करना चाहता है।

उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान वकील नितिन प्रधान को आरोपी की ओर से पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया था। जिन्होंने आज अपील दाखिल की।

अपील को विचारार्थ स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति एन एच पाटिल और न्यायमूर्ति ए आर जोशी की खंडपीठ ने आज कहा कि वह 5 फरवरी से रोजाना आधार पर मामले में सुनवाई शुरू करेगी।

घटना 21 जून, 2010 की है जब पीडि़त लड़की सांगली जिले के बेदाग गांव में अपने घर से लापता हो गयी थी। लड़की के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था जो इलाके में रहता था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर शव को एक कुएं में फेंक दिया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement