Business Standard
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष
अन्य समाचार स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया
'

स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया

PTI

- April,19 2022 4:24 AM IST

18 अप्रैल (भाषा) स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने निजी हैसियत से स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

फ्लेबो डॉट इन स्वास्थ्य जांच संबंधी प्रयोगशालाओं को नमूना संग्रह सेवाएं उपलब्ध कराती है।

बयान में कहा गया है कि चिकित्सा जांचघरों को घर पर जाकर मरीज का नमूना लेने के लिए अपने एजेंट रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे इन लैब को अपने स्थानीय क्षेत्र से बाहर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

फ्लेबो डॉट इन में 100 प्रशिक्षित लोग शामिल हैं जो ग्राहकों के घरों में जाकर रक्त और अन्य नमूने एकत्रित करते हैं।

बयान में कहा गया है कि इस टीम की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है।

सिंह स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवर्तक के साथ-साथ चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।

भाषा अजय अजय रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement