ब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्क
अन्य समाचार चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री : दिग्विजय
'

चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री : दिग्विजय

PTI

- December,05 2013 2:33 PM IST

भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के लिए की गयी इस टिप्पणी को हाथों हाथ लेते हुए इसका स्वागत किया।

सिंह ने कहा कि वह इस बात का स्वागत करते हैं कि मोदी धीरे धीरे अपनी उन्मादी विचारधारा से हट रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा की ओर बढ रहे हैं और इसका स्वागत करना चाहिए कि यदि संघ और भाजपा .... कांग्रेस और :जवाहरलाल: नेहरू की विचारधारा के करीब आ रहे हैं।

उन्होंने हालांकि कहा कि मोदी भारत की जनता को स्वीकार्य नहीं होंगे और खुदा न करे यदि भाजपा सत्ता में आये तो वह सुषमा स्वराज को मोदी के मुकाबले तरजीह देंगे।

सिंह इस बात को गलत बताया कि कांग्रेस एक परिवार और कुछ विशेष लोगों के हाथों में है और भाजपा की तरह कांग्रेस आम कार्यकर्ता को बढते नहीं देखना चाहती।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि केरल का कोई गरडिया राष्ट्रपति बन सकता है तो एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने सिंह की टिप्पणी को लपकते हुए कहा कि हमने नहीं सोचा था कि दिग्विजय सिंह कहेंगे कि एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। मुझे खुशी है कि मोदी जी की तारीफ दिग्विजय सिंह जी कर रहे हैं।

इस पर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी अछूता नहीं है भले ही वह किसी भी परिवार, चाहे अमीर या गरीब, में जन्मा हो।

सिंह ने कहा कि भारत की जनता को वाजपेयी और सुषमा स्वीकार्य हो सकते हैं लेकिन मोदी स्वीकार्य नहीं होंगे।

वह इंडिया टुडे समूह के दो दिवसीय कान्क्लेव एजेण्डा आज तक 2013 में बोल रहे थे।

उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल को भी गलत करार दिया और ये बात मानने से मना कर दिया कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल की तरह हैं।

संबंधित पोस्ट