पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने कल सुबह से लेकर शाम तक कन्नूर जिले में हड़ताल की घोषणा की है ।
पुलिस ने मृतक की पहचान विनोद कुमार :28: के रूप में की । वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थानीय कार्यकर्ता भी था ।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई के झंडों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया था जिसकी वजह से आज झड़प के दौरान यह घटना हुई ।
झड़प में जख्मी हुए लोगों को मंगलूर के अस्पताल ले जाया गया है ।
भाषा