गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने कल अचानक उठाए गए कदम के तहत संयुक्त सचिव एवं अधिग्रहण प्रबंधक :वायु: उपमन्यू चटर्जी को उनके पद से हटा दिया। चटर्जी का कार्यालय अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले और 126 लड़ाकू विमानों की खरीद के अरबों डॉलर के वायुसेना के करार के मामले को देख रहा है ।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि चटर्जी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले को देखते रहेंगे। लेकिन संयुक्त सचिव और अधिग्रहण प्रबंधक :एयर: के पद पर उनकी जगह राजीव वर्मा लेंगे।
वर्मा हाल ही में रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव :प्रतिष्ठान: बनाए गए हैं।
मामले के प्रभारी के तौर पर चटर्जी शीघ्र ही इटली जाएंगे जहां हेलीकॉप्टर घोटाला मामले की सुनवाई होगी।
जारी भाषा