Advertisement
अब बड़े पैमाने पर बन सकेंगी ग्रीन पावर परियोजनाएं, नियम हुए आसानथोक महंगाई 11 महीने के उच्च स्तर परबेरोजगारी में हल्की राहत, फरवरी में आंकड़ा 4.9% पर आयाऑडिट फर्मों को झटका, NFRA ने बताई गंभीर खामियांमिसाइल हमले के डर में कटीं दो रातें, भारतीय नाविकों ने सुनाई दहला देने वाली कहानीLPG संकट के बीच PNG पर बड़ा जोर, कंपनियां दे रहीं मुफ्त गैसहोर्मुज पर जयशंकर का बड़ा बयान, ईरान से कोई पहले से तय समझौता नहींAir India की लंबी उड़ानों में पायलट थकान का नया जोखिम, DGCA को फेडरेशन ने चेतावनी दीपश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत के बंदरगाहों से आई राहत भरी खबरभारत में AI पर कड़ी नजर, सीसीआई ने जारी किया सेल्फ-ऑडिट नोट
अन्य समाचार विधवाओं ने सीखे फोटोग्राफी के गुर
'

विधवाओं ने सीखे फोटोग्राफी के गुर

PTI

- November,26 2013 5:53 PM IST

सुहाग उजड़ने के बाद बदरंग जिंदगी जी रही विधवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिये अनेक कार्यक्रम आयोजित कर चुके गैर सरकारी संगठन सुलभ इंटरनेशनल ने एक नयी पहल के तहत इन महिलाओं को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण देने के लिये कार्यशाला आयोजित की, जिसका आज समापन हुआ।

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वरी पाठक ने बताया, पहले चरण में 25 विधवा महिलाओं ने फोटोग्राफी का प्रशिक्षण लिया है, जिनमें से ज्यादातर की उम्र 70 साल से अधिक है। यह वृंदावन की इन विधवाओं में जिजीविषा पैदा करने तथा उनमें आत्मविश्वास भरने की एक और कोशिश है।

उन्होंने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में दिल्ली के कुछ चर्चित फोटोग्रारों की मदद से एक सप्ताह तक आयोजित कार्यशाला की समाप्ति पर इन विधवाओं ने अपने द्वारा खींची गयी वृंदावन के लोकाचार और सामान्य कार्यकलापों में छुपे दर्शन को खोजती तस्वीरों का इस्तेमाल करके चार पृष्ठों के अखबार भी निकाले, जिनके नाम वृंदावन खबर, चैतन्य जागरण, लीलाकुंज खबर और राधा वाणी इत्यादि रखे गये।

पाठक ने बताया कि उनकी संस्था इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधवाओं द्वारा खींची गयी तस्वीरों की दिल्ली में जल्द ही प्रदर्शनी भी लगाकर ऐसी महिलाओं की कला को दुनिया के सामने और व्यापक ढंग से रखने का प्रयास करेगी।

दशकों से अंधकारमय जीवन जी रही इन विधवाओं को सुलभ ने हाल ही में दीपावली के त्यौहार मनवाकर अपने जीवन में खुशियां भरने का एक मौका दिया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement