रिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदा
अन्य समाचार पश्चिमी देशों और ईरान के बीच समझौते से सेंसेक्स 388 अंक उछला
'

पश्चिमी देशों और ईरान के बीच समझौते से सेंसेक्स 388 अंक उछला

PTI

- November,25 2013 6:43 PM IST

ईरान के साथ समझौते के बाद कच्चे तेल के दाम घटने से लाभान्वित होने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरी कंपनियांे के शेयरों और बीएसई तेल एवं गैस वर्ग के सूचकांक में 1.73 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुओं, बैंक तथा रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में तेजी से 13 समूह सूचकांक में से 12 लाभ में रहे।

सेंसेक्स में शामिल 30 प्रमुख शेयरों में से लाभ में रहे 27 शेयरों में भेल तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सर्वाधिक तेजी आयी और इससे निवेशकों की पूंजी एक लाख करोड़ बढ़ गई। लगातार तीन दिन गिरावट के बाद बाजार में आज तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरूआत में तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान बढ़त बनाये रखा। अंत में यह 387.69 अंक या 1.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,605.08 अंक पर बंद हुआ।

प्रतिबंध से राहत के लिये परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने को लेकर ईरान के सहमत होने से वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट :डब्ल्यूटीए: और ब्रेंट क्रूड कच्चे तेल के दाम में गिरावट रही।

कच्चे तेल के कम दाम से भारत को मुद्रास्फीति से निपटने में मदद मिलेगी जो कच्चे तेल की कुल जरूरत का 80 प्रतिशत आयात करता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.90 अंक या 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,115.35 अंक पर बंद हुआ। एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज का एसएक्स 40 सूचकांक 205.09 अंक चढ़कर 12,231.25 अंक पर बंद हुआ।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST