Advertisement
बजट सत्र के बीच बड़ा फैसला, लोकसभा ने 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म कियाकई मंत्रालय रोक सकेंगे कंटेंट! कानून में संशोधन की तैयारीपॉलिमर कीमतों में तेज उछाल से प्लास्टिक उद्योग ठप, कच्चे माल की कीमतें 70% तक बढ़ीं; उत्पादन रुकाजयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा, भारत-ईयू के बीच रक्षा व समुद्री सहयोग बढ़ाने पर जोरमिडिल ईस्ट संकट से एलपीजी आपूर्ति पर दबाव, भारत में खपत 17% घटी; चिंता बरकराररेनो डस्टर की भारत में वापसी, ₹10.49 लाख से शुरू कीमत; टर्बो इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैसटॉप-5 UPI ऐप में शामिल होने के लिए दौड़ रहा भीम, अगले 3 साल में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्यकच्चे माल की बढ़ती कीमतों से हेलमेट निर्माता परेशान, सुरक्षा मानकों पर खतरे की आशंकाटाटा स्टील ने नीलाचल इस्पात के विलय और टीएसएचपी में 2 अरब डॉलर निवेश को दी मंजूरीएफटीए के बाद ऑडी बदलेगी भारत में अपनी रणनीति, नए मॉडलों पर होगा पुनर्विचार
अन्य समाचार कयानी के भाई ने कहा, सेना प्रमुख के पद से इसी महीने सेवानिवृत्त होंगे कयानी
'

कयानी के भाई ने कहा, सेना प्रमुख के पद से इसी महीने सेवानिवृत्त होंगे कयानी

PTI

- November,25 2013 2:03 PM IST

इस्लामाबाद, 25 नवंबर, :भाषा: पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की सेवानिवृत्ति को लेकर देश में जारी अटकलों के बीच उनके भाई ने साफ किया है कि कयानी इसी महीने अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे और आगे कोई और जिम्मा नहीं लेंगे।

कयानी के भाई बिग्रेडियर :सेवानिवृत्त: अमजद से जब पूछा गया कि 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे सेवा प्रमुख इसके बाद कोई और काम करेंगे, इस पर उन्होंने कहा, सीओएएस :चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ: कभी कोई काम नहीं करता।

अमजद ने जनरल जहांगीर करामात का जिक्र करतेे हुए कहा कि केवल वहीं एक सेना प्रमुख थे, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद कोई और जिम्मा संभाला।

समाचार पत्र दी न्यूज डेली ने उनके हवाले से लिखा, उन्हें आराम की जरूरत है, वह कोई और काम नहीं करेंगे।

जब उनसें कयानी की सेवा के विस्तार पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा परिवार का प्रत्येक सदस्य इसके खिलाफ था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement