इन 10 फिल्मों में से तीन या पांच फिल्मों का चयन ऑस्कर पुरस्कारों की लघु फिल्म एवं फीचर एनीमेशन श्रेणी के लिए नामांकित किया जाएगा।
कुश की अवधि 25 मिनट है। इसमें सोनिका चोपड़ा, शयान समीर और अनिल शर्मा ने भूमिका निभाई है। इसका निर्माण सुभाशीष के पिता संजय भुटियानी अपने बैनर रेड कारपेट मूविंग पिक्चर्स के तले किया है।
सुभाशीष ने अपने एक शिक्षक द्वारा बताई गई सच्ची कहानी से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई है।
शीर्ष 10 में पहुंचने पर खुशी जताते हुए सुभाशीष ने कहा कि अब उनकी कोशिश होगी कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें।
भाषा