RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल
अन्य समाचार पाकिस्तान में जातीय हिंसा की जांच का आदेश
'

पाकिस्तान में जातीय हिंसा की जांच का आदेश

PTI

- November,17 2013 6:13 PM IST

इस्लामाबाद, 17 नवम्बर :भाषा: पाकिस्तान ने रावलपिंडी शहर में जातीय हिंसा में कम से कम 10 लोगों की मौत होने के बाद आज जांच का आदेश दिया। शहर में कफ्र्यू आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन को शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी।

कल रात कफ्र्यू में साढ़े तीन घंटे :रात नौ से साढ़े 12 बजे के बीच: की ढील के बाद कफ्र्यू ऐहतियाती कदम के तौर पर दोबारा लगा दिया गया क्योंकि शुक्रवार की झड़पों में मारे गए लोगों कोे आज दफन किया जाना है।

रावलपिंडी में मोबाइल फोन नेटवर्क अभी भी निलंबित हैं। सेलफोन नेटवर्क इस्लामाबाद में भी निलंबित है।

कफ्र्यू रावलपिंडी के 19 पुलिस थानों के दायरे में लगाया गया है। कफ्र्यू तब लगाया गया जब गत शुक्रवार को रावलपिंडी में मुहर्रम जुलूस में शामिल शिया समुदाय के लोगों की सुन्नी मदरसे के छात्रों से झड़प हो गई।

इस हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। आज रावलपिंडी में पुलिस और बड़ी संख्या में सैनिकों ने गश्त की।

हाल के वर्षों यह पहली बार है जब पंजाब प्रांत और विशेष तौर पर रावलपिंडी में कफ्र्यू लगाया गया है। रावलपिंडी में सेना का मुख्यालय भी है।

पंजाब के मुल्तान और चिश्तियां कस्बे में सेना पहले ही तैनात कर दी गई है क्योंकि रावलपिंडी में हिंसा के बाद इन दोनों कस्बे में भी झड़पें हुई। मीडिया की खबरों के अनुसार कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST