अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहिउद्दीन खान आलमगीर के साथ यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शिंदे ने कहा, हम अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में यकीन रखते हैं । हम किसी भी तरीके से अपने पड़ोसियों के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देते ।
शिंदे ने यह बयान एक बांग्लादेशी पत्रकार के इस सवाल पर दिया कि पड़ोसी देश के मौजूदा राजनीतिक संकट में भारत क्या भूमिका निभाएगा ।
पत्रकार के इस सवाल पर बांग्लादेश के गृह मंत्री मोहिउद्दीन खान आलमगीर ने कहा, बांग्लादेश में कोई राजनीतिक संकट नहीं है । चुनाव समय पर होंगे और हम उसकी तैयारी कर रहे हैं ।
दोनों देशों के गृह मंत्री अखौरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक एकीकृत जांच चौकी :आईसीपी: के उद्घाटन के लिए आए थे ।
एक अन्य सवाल के जवाब में आलमगीर ने कहा कि बांग्लादेशी सरजमीं पर भारतीय उग्रवादियों का कोई शिविर नहीं है ।