ओबामा ने कल जिंस वायदा व्यापार आयोग के प्रमुख के पद पर टिमोथी मसाद को नामित करते हुए कहा कि वाल स्ट्रीट के धराशायी होने के पांच साल के अंदर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पुन: वृद्धि दर्ज हो रही है और कंपनियों में रोजगार पैदा हो रहे हैं।
मसाद वित्त मंत्रालय के अधिकारी है जिनकी निगरानी में बैंकों को संकट ग्रस्त रिण खातों से पार पाने के लिए सरकारी राहत का कार्यक्रम :टार्प: चलाया गया था।